लाइव न्यूज़ :

ईशान-अनन्या की 'खाली पीली' का जबरदस्त फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, एक दूसरे की आंखों में खोए आए नजर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 28, 2019 11:48 IST

धड़क फिल्म करने के बाद अब ईशान खट्टर अपनी नई फिल्म खाली पीली के जरिए पर्दे पर आने के तैयार हैं, इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की फिल्म खाली पीली का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को निर्देशक मकबल खान निर्देशित करेंगे। इस फर्स्ट लुक काफी हटकर है, जो आज ही फैंस के सामने पेश किया गया है।

फर्स्ट लुक में दोनों एक दूसरे की आंखो में देखते नजर आ रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी लग रही है। दोनों एक टैक्सी के किनारे नजर आ रहे हैं। कयास है कि फिल्म में टैक्सी का अहम रोल होने वाला है।

फिल्म में  एक लड़की और लड़के की एक रात हुई मुलाकात के बाद जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। दोनों स्टार्स की साथ में ये पहली फिल्म है। फिल्म का पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

ट्रेड ऐनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, 'यह ऑफिशल हो चुका है।' साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म 'टाइगर जिंदा है', 'सुल्तान' और 'भारत' जैसी फिल्में निर्देशित करने वाले  अली अब्बास जफर और जी स्टूडियोज इसे प्रोड्यूस करेंगे। 

इस फिल्म की शूटिंग 11 सितंबर  से शुरू होगी तो जून 2020 में खत्म होगी।फिल्म के फर्स्ट लुक में दिख रहा है कि इशान ने ऐब्स बना रखे हैं और अनन्या पांडे के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर कर रहे हैं। ईशान इससे पहले धड़क फिल्म में नजर आए थे। जबकि जाह्नवी स्टूडेंट ऑफ ईयर 2में नजर आ चुकी हैं। देखना होगा कि दोनों के केमस्ट्री पर्दे पर क्या कमाल करती है। 

टॅग्स :ईशान खट्टरअनन्या पाण्डेय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्कीजज्बातों की गहराई और नए दौर की प्रेम कहानी का सुंदर ताना-बाना है ‘तू मेरी मैं तेरा...’

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri teaser: कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की नई फिल्म का टीजर हुआ लॉन्च, देखें दोनों की केमिस्ट्री | Watch

बॉलीवुड चुस्कीSaiyaara Teaser: अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे?, फिल्म ‘सैयारा’ का टीजर जारी, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?