लाइव न्यूज़ :

क्या सच में राखी सावंत की एक बेटी है? जानिए इस वायरल वीडियो का सच

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 16, 2019 18:17 IST

राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। राखी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों और मेरे फैंस ये मेरी बेटी है, प्लीज इसको अपना आशीर्वाद दीजिए।'

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत अब एक नई वजह से सुर्खियों में हैं। ये वजह है राखी सावंत की बेटी... राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और लिखा है कि 'ये मेरी बेटी है, प्लीज इसको अपना आशीर्वाद दीजिए।' जैसे ही यह वीडियो राखी ने शेयर किया वैसे ही इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लोग पूछने लगे कि आपकी बेटी कब पैदा हो गई?

लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई क्या है, ये हम आपको बताते हैं। दरअसल 13 नवंबर को राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। राखी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों और मेरे फैंस ये मेरी बेटी है, प्लीज इसको अपना आशीर्वाद दीजिए।' राखी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स राखी को ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, 'ये दुनिया का सबसे क्यूट बच्चा है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'ये औरत पागल हो गई है।' इसके साथ ही कुछ सोशल मीडिया कह रहे हैं कि ये राखी की बेटी नहीं बल्कि खुद राखी सावंत है।

बता दें कि इस वीडियो में राखी ने बेबी फिल्टर इस्तेमाल किया है जिससे वो बच्ची की तरह दिख रही हैं। वीडियो में राखी कहती नजर आ रही हैं, 'हे फ्रेंड्स आपने मुझे पहचाना, मैं राखी सावंत की बेटी हूं, आप मेरी मां राखी को बहुत पसंद करते हैं। तो इसलिए आज मैंने मेरी मॉम के फोन पर वीडियो बनाया है।'

यानी कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि राखी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कुछ वक्त पहले राखी सावंत अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थीं।

टॅग्स :राखी सावंतवायरल वीडियोबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल