लाइव न्यूज़ :

क्या आर्यन मामले में अक्षय कुमार शामिल हैं?, नवाब मलिक के दावों पर अभिनेता ने कही ऐसी बात

By अनिल शर्मा | Updated: November 1, 2021 15:40 IST

नवाब मलिक के इन दावों के संदर्भ में अभिनेता कमाल राशिद खान (केआरके) ने अपने एक ट्वीट में अक्षय कुमार को लपेटा है। केआरके ने ट्वीट में कहा है कि नवाब मलिक जिस बीजेपी समर्थक की बात कह रहे थे वे अक्षय कुमार ही हैं क्योंकि वही उनसे मिलने गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकमाल राशिद खान ने नवाब मलिक के दावों को लेकर अक्षय कुमार पर निशाना साधा हैकेआरके ने लिखा है कि मलिक ने आदित्यनाथ से जिस बीजेपी समर्थक किरदार के मिलने के बारे में चर्चा की थी वे अक्षय ही हैं

मुंबईः समीर वानखेड़े के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले एनसीपी नेता नवाब मलिक एक के बाद एक खुलासे कर रहे हैं। समीर वानखेड़े की जाति-धर्म और उनकी शादी को लेकर अब तक काफी कुछ कह चुके हैं। उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोला था और कहा था कि बीजेपी समर्थकों (फिल्म कलाकारों) से ताज होटल में मिलकर बॉलीवुड को यूपी ले जाने का उनका सपना धरा का धरा रह जाएगा।

नवाब मलिक के इन दावों के संदर्भ में अभिनेता कमाल राशिद खान (केआरके) ने अपने एक ट्वीट में अक्षय कुमार को लपेटा है। केआरके ने ट्वीट में कहा है कि नवाब मलिक जिस बीजेपी समर्थक की बात कह रहे थे वे अक्षय कुमार ही हैं क्योंकि वही उनसे मिलने गए थे। केआरके ने लिखा कि नवाब मलिक ने दावा किया है कि बॉलीवुड को यूपी में ले जाने को लेकर आर्यन खान मामला लाया गया। इस हिसाब से क्या अक्षय कुमार भी इस मामले में शामिल हैं?

कमाल आर. खान ने ट्वीट में लिखा- नवाब मलिक साहब ने कहा कि आर्यन खान मामला, बॉलीवुड को नोएडा में शिफ्ट करने के लिए बहुत बड़ा शाजिश है। योगी योजना बनाने मुंबई आए और भाजपा समर्थक उनसे मिले। क्या मलिक साहब अक्षय की तरफ इशारा कर रहे हैं। क्योंकि अक्की उनसे मिले थे। तो क्या अक्की भी आर्यन मामले में शामिल हैं?

गौरतलब है कि पिछले दिनों यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था कि बॉलीवुड को बदनाम करके 'यूपीवुड' को बनाने का उनका सपना धरा का धरा रह जाएगा। नवाब मलिक ने कहा  योगी महाराज नोएडा में एक फिल्मसिटी बनाना चाहते हैं। ताज होटल में आकर लोगों से मिले। बीजेपी के समर्थन के जो भी किरदार थे वे जाकर उनसे मिले थे। एनसीपी नेता ने कहा था, योगी महाराज नोएडा में एक फिल्म सिटी चाहते हैं। अगर उन्हें लगता है कि बॉलीवुड को बदनाम करके 'यूपीवुड' ले आएंगे तो यह उनकी गलत धारणा है।

 

टॅग्स :कमाल आर खानNawab Malikहिन्दी सिनेमा समाचारयोगी आदित्यनाथअक्षय कुमारAkshay Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल