लाइव न्यूज़ :

'अंग्रेजी मीडियम' नहीं आखिरी बार इस फिल्म नजर आ सकते हैं इरफान खान, साल के लास्ट में होगी रिलीज!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 2, 2020 15:20 IST

इरफान के निधन से ही से भी साफ हो गया कि इसी साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म अंग्रेजी मीडियम उनकी आखिरी फिल्म होगी।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान ने 53 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दियाइरफान खान का निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान ने 53 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान खान का निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। 53 साल के इरफान अपने फैंस को छोड़कर चले गए हैं। उन्हें ब्रेन ट्यूमर था और उनकी कोलन इंफेक्शन की समस्या बढ़ गई थी। अब इरफान के निधन से हर कोई शोक में डूबा है। स्टार्स से लेकर नेता तक इरफान को लेकर दुख में डूबे हैं।

'द लंच बॉक्स', 'पीकू', 'तलवार' और 'हिंदी मीडियम' जैसी शानदार फिल्मों के अभिनेता इरफान खान हमें छोड़कर चले गए हैं इस बात पर फैंस भरोसा करने को तैयार नहीं है। इरफान के निधन से ही से भी साफ हो गया कि इसी साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म अंग्रेजी मीडियम उनकी आखिरी फिल्म होगी।

लेकिन ऐसा नहीं वह साल के अंत में फिर से नजर आने वाले हैं। इरफान के फैंस के लिए खुशखबरी है कि एक्टर की आखिरी फिल्म अभी रिलीज होना बाकी है। बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार फिल्म मंत्रा - सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन (Mantra - Songs of scorpions) में आखिरी बार इरफान दिखाई देंगे। इरफान की ये फिल्म एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है।

इस फिल्म को अब भी रिलीज होना बाकी है।यह फिल्म राजस्थान की एक महिला सिंगर पर आधारित पर है। सभी को पता है कि फिल्म अंग्रेजी मीडियम में भी उन्होंने एक राजस्थानी व्यापारी का किरदार निभाया था।

खबर के मुताबिक, मंत्रा - सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन को कई फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया जा चुका है, लेकिन भारत में अभी भी रिलीज नहीं किया गया है. फिल्म की शूटिंग 2015 में ही शुरू हो गई थी, जिसके बाद फिल्म को कई 2017 में कई फिल्म समारोह में दिखाया भी गया था। ऐसे में कहा जा  रहा है रि अब इस फिल्म को पर्दे पर पेश किया जाएगा।हालांकि फिल्म रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि फैंस आखिरी बार इरफान को फिर से पर्दे पर देख पाते हैं कि नहीं।

बेटे ने पोस्ट किया था शेयर

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके बाबिल ने पिता के निधन में लोगों के साथ खड़े होने पर आभार जताया है। लोगों को बाबिल का ये पोस्ट छा गया है। ये बहुत ही दिल छू जाने वाले है। पोस्ट में एक्टर के बेटे ने उनसे मिलने की बात कह रहे हैं।

बाबिल ने लिखा, 'मैं उन सभी संवेदनाओं के लिए तहेदिल से आभारी हूं जो आप प्यारे लोग मुझे भेज रहे हैं। हालांकि, मुझे उम्मीद है कि आप समझ रहे होंगे कि अभी मैं जवाब देने में सक्षम नहीं हूं क्योंकि मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।' उन्होंने कहा, 'मैं आपके पास आऊंगा लेकिन फिलहाल नहीं। बहुत बहुत धन्यवाद। आपको प्यार।'

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल