लाइव न्यूज़ :

International Women’s Day 2024: हर महिला को देखनी चाहिए बॉलीवुड की ये फिल्में, देखने को मिलती है वुमेन पावर की झलक

By अंजली चौहान | Updated: March 5, 2024 16:35 IST

International Women’s Day 2024: वुमन डे पर देखें बॉलीवुड की यह बेस्ट फिल्में...

Open in App

International Women’s Day 2024: पूरी दुनिया में महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ये दिन हर महिला के लिए खास होता है और महिलाओं के लिए इस दिन का खास बनाना हर पुरुष की जिम्मेदारी होती है। नारीत्व और नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उत्सव मनाने का यह दिन कई मायनों में अहम है। वर्तमान समय में महिलाएं समाज में अपना बराबर का योगदान दे रही हैं चाहे घरेलू मोर्चे पर हो या व्यवसायिक।

हर रोल में महिलाएं बखूबी फिट होती हैं और बेहतर तरीके से निभाती है ऐसे में बॉलीवुड की कई फिल्में जो महिलाओं की ताकत का प्रदर्शन करती है। हिंदी सिनेमा में समय समय पर कई फिल्में बनी है जिनमें महिला किरदार ने सभी को प्रेरणा दी है। महिला दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए हम आपको आज बताने जा रहे हैं वो बेस्ट फिल्में जिनसे हर महिला को मिलेगी प्रेरणा...

1- थप्पड़

तापसी पन्नू स्टारर फिल्म थप्पड़ साल 2020 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक युवा महिला अमृता पर आधारित है, जो अपने पति विक्रम के साथ रहती है। हालाँकि, उनकी ख़ुशी तब बिखर जाती है जब वह एक ऑफिस पार्टी में उसे थप्पड़ मारता है, जिससे उसे तलाक के लिए फाइल करना पड़ता है। थप्पड़ की कहानी महिला स्वाभिमान को बाखूबी दर्शाती है।

2- पिंक

पिंक में तापसी पन्नू समेत अन्य दो महिलाओं के साथ यौन अपराध को दिखाया गया है। सोसायटी के टैबू पर वार करते हुए पिंक वुमन डे के लिए एक बेहतर चयन है।

3- गुंजन सक्सेना

जान्हवी कपूर अभिनीत, गुंजन सक्सेना वर्ष 2020 में रिलीज़ हुई थी और यह एक लड़की की कहानी पर आधारित है जो कॉकपिट में जीवन के विचार से आकर्षित होने के बाद पायलट बनने का सपना देखती है।

4- क्वीन

कंगना रनौत के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक क्वीन ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। 2013 में रिलीज हुई क्वीन एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अपना जीवन खुद बदलती हैं। अपनी शादी की योजना विफल होने के बाद, दिल्ली के एक पारंपरिक परिवार की एक युवा महिला अकेले हनीमून की साहसिक यात्रा पर निकलती है।

5- नीरजा

सोनम कपूर स्टारर फिल्म नीरजा एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म साल 2016 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। नीरजा जो कि एक फ्लाइट अटेंडेंट है, उनके विमान को हाईजैक कर लिया गया है जिसमें वह यात्रियों को बचाने के लिए अपनी जान तक दे देती हैं।

6- छपाक

साल 2020 में रिलीज हुई दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' एक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की कहानी है। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। 

7- गंगूबाई काठियावाड़ी

आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी एख वैश्या की कहानी है। इस फिल्म में वैश्याओं के जीवन के काले पहलू को बाखूबी दर्शाया गया है।

8- इंग्लिश विंग्लिश

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश को काफी सराहना मिली है। इसकी कहानी एक सौम्य और मृदुभाषी गृहिणी अंग्रेजी भाषा में प्रवीणता की कमी के कारण अपने उच्च शिक्षित पति और बेटी के छोटे-मोटे अपमान को चुपचाप सहन कर लेती है।

9- मर्दानी

2014 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्दानी' की कहानी मुंबई पुलिस की सीनियर इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी पर आधारित है। फिल्म में रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं।

10- दिल धड़कने दो

एक क्रूज पर अपनी 30वीं शादी की सालगिरह मनाते हुए, मेहरा परिवार अपनी जीवनशैली और रोमांटिक रिश्तों पर विचार करने के लिए मजबूर है। यह फिल्म वर्तमान समय के रिश्तों में महिलाओं की भूमिका को दिखा रही है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और अन्य कलाकार हैं। 

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसबॉलीवुड अभिनेत्रीफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई