लाइव न्यूज़ :

मीडिया ने अभिनेता आर माधवन को बनाया HAL का CMD, न्यूज देख हक्के-बक्के हैं मैडी

By भारती द्विवेदी | Updated: September 2, 2018 19:44 IST

लखनऊ एक्सेसरीज डिवीजन में कार्यकारी निदेशक आर माधवन को अगले पांच साल के एचएएल का सीएमडी नियुक्त किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 2 सितंबर: बॉलीवुड में अभिनेता आर माधवन को एक भ्रामक खबर के चलते ट्विटर पर लगातार बधाइयां मिल रही हैं। लोग उन्हें ये बधाई हिंदुस्तान एरोनॉटिकल्स लिमिटेड (एचएएल) के नए सीएमडी बनने के लिए दे रहे हैं। लेकिन लोग की तरफ से मिल रहे बधाई संदेश से अभिनेता आर माधवन हैरान हैं। अब आप सोच रहे होंगे की सीएमडी बन गए इसलिए बधाई मिल रही फिर हैरान क्यों हो रहे हैं? 

दरअसल, बात ये है कि एचएएल के सीएमडी आर माधवन ही बने हैं लेकिन वो आर माधवन कोई और है ये नहीं। अब हुआ ये कि कुछ मीडिया हाउस ने एचएएल वाले आर माधवन की फोटो की जगह अभिनेता आर माधवन की फोटो लगाकर ये खबर प्रकाशित की है। देश-दुनिया की खबरों पर नजर रखने वाले कुछ जागरूक लोगों की नजर उस खबर पर गई और उन्हीं लोगों ने अभिनेता आर माधवन को टैग करके उन्हें बधाई देने लगे। दरअसल ये सारे लोग उन मीडिया हाउस को ट्रोल कर रहे हैं, जिन्होंने इतनी बड़ी गलती की है।

तो एचएएल वाले आर माधवन कौन हैं?

आर माधवन का जन्म साल 1962 में हुआ था और उन्होंने रायपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास से एम. टेक किया है। वह जुलाई साल 1982 में वो हिंदुस्तान एरोनॉटिकल्स लिमिटेड से जुड़े।

लखनऊ एक्सेसरीज डिवीजन में कार्यकारी निदेशक आर माधवन को अगले पांच साल के एचएएल का सीएमडी नियुक्त किया गया है। उन्होंने टी सुवर्णा राजू की जगह नियुक्त किया गया है। हिंदुस्तान एरोनॉटिकल्स लिमिटेड सार्वजनिक क्षेत्र के तहत संचालित विमानन व प्रतिरक्षा कंपनी है, जिसका मुख्यालय बेंगलुरु में है।

टॅग्स :आर माधवनबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?