लाइव न्यूज़ :

Indian Idol 12: पवनदीप राजन ने अरुणिता कांजीलाल के साथ अपने रिश्ते पर बोल दी बड़ी बात

By वैशाली कुमारी | Updated: August 10, 2021 12:58 IST

शो के फाइनलिस्ट में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुखप्रिया, निहाल तुराव और सायली कांबले शामिल हैं। इन कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस ने दर्शकों के दिलों को जितना छुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे'शो' का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर 12 घंटे तक चलेगाअरुणिता और पवनदीप की सिंगिंग जोड़ी को लोगों द्वारा खूब प्यार मिला दोनों ने संगीतकार और इंडियन आइडल 12 के जज हिमेश रेशमिया के लिए गाना गाया है

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 इस वीकेंड के बाद ऑफएयर होने वाला है। बता दें कि 'शो' का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर  12 घंटे तक चलेगा।  फाइनलिस्ट में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुखप्रिया, निहाल तुराव और सायली कांबले शामिल हैं। इन कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस ने दर्शकों के दिलों को जितना छुआ है, वहीं पवनदीप और अरुणिता के 'रोमांटिक रिलेशनशिप' ने भी लोगों का ध्यान काफी हद तक अपनी ओर खींचा है।

पवनदीप ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, "ईमानदारी से कहूं तो हम सभी ने एक साथ इतना समय साथ बिताया है, अब हम जब अलग हो रहे हैं, तो अच्छा नहीं लग रहा है। अरूणिता के बारे में पवनदीप ने कहा, मुझे लगता है कि यह हर किसी के साथ होता है जब आपकी दोस्ती को आपके लिए किसी दूसरे तरीके से देखा जाता है। समय आने पर लोगों को एहसास होगा कि हमारे बीच कुछ भी नहीं था। फिलहाल, मैं अपने करियर पर ध्यान दे रहा हूँ। अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए, राजन ने बताया है कि उनके और अरुणिता के बीच कुछ भी रोमांटिक नहीं है।

आपको बता दें कि, इससे पहले पवनदीप राजन 2015 में द वॉयस के विजेता रहे हैं। हालाँकि, अब वह इंडियन आइडल 12 का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, "इंडियन आइडल एक ऐसा मंच है जो कलाकारों को बहुत सम्मान देता है, और जिस तरह का एक्सपोजर आपको मिलता है वह बेजोड़ है। शो के दौरान, हमने बहुत सारे गाने गाए गए और हमारा मार्गदर्शन करने के लिए  अच्छे जज और शो में आए मेहमान थे। मेरे अंदर हमेशा कुछ नया सीखने की  चाहत है, और मैं शुक्रगुजार हूं कि इस शो में इतने महीने बिताने के बाद, अब हम प्लेबैक के लिए तैयार हो पायें हैं।"

बता दें कि, अरुणिता और पवनदीप ने शो खत्म होने से पहले ही, संगीतकार और इंडियन आइडल 12 के जज हिमेश रेशमिया के लिए गाना गाया है। उनका गाना 'तेरी उम्मीद' हिमेश रेशमिया के जन्मदिन पर उनके एल्बम 'हिमेश के दिल से' द्वारा लिए रिलीज़ किया गया था। यह तीसरा गाना था जिसे एल्बम में रिलीज़ किया गया। पहला गाना 'सांसें' शो के एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट 'सवाई भट्ट' ने गाया था, जबकि दूसरा गाना 'दगा' मोहम्मद दानिश ने गाया था।

हिमेश रेशमयिया ने कहा, "पवनदीप और अरुणिता में काफी प्रतिभा है। दोनों ने बहुत अच्छी तरह से इस गाने को गाया है। "तेरी उम्मीद" में मैंने जो भी नोट तैयार किया है, वह बखूबी उन दोनों ने गाया गया है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीहिमेश रेशमिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?