लाइव न्यूज़ :

Video:Oops मूमेंट की शिकार हुईं सिंगर नेहा कक्कड़, स्टेज पर कर रही थीं डांस और फिर...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 10, 2019 15:13 IST

सोनी चैनल ने हाल ही में अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में सिंगर नेहा कक्कड़ शो में जैसे ही स्टेज पर पहुंची वह ऊप्स मूमेंट का शिकार हो जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगर नेहा कक्कड़ के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। नेहा के चाहने वालों के लिए इन दिनों एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

सिंगर नेहा कक्कड़ के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। नेहा के चाहने वालों के लिए इन दिनों एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नेहा इन दिनों इंडियन आइडल सीजन 11 में नजर आ रही हैं। वह शो में अनु मलिक, विशाल ददलानी के साथ बतौर जज नजर आ रही हैं। शो में कई ऐसे मौके आते हैं जब ये सुर्खियों में आ जाता है।

सोनी चैनल ने हाल ही में अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में सिंगर नेहा कक्कड़ शो में जैसे ही स्टेज पर पहुंची वह ऊप्स मूमेंट का शिकार हो जाती हैं। वीडियो में देखें कि किस तरह से नेहा को शो के होस्ट आदित्य नारायण को डांस करने का चैलेंज देती हैं।

नेहा जैसे ही स्टेज पर पहुंचती हैं और दिलबर गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हैं। वहीं, आदित्य नारायण भी उनका जमकर साथ देते नजर आते हैं।इसी बीच आदित्य नेहा का हाथ पकड़ते हैं लेकिन उन्हें संभाल नहीं पाते जिसकी वजह से नेहा स्टेज पर ही नीचे गिर जाती हैं। हांलाकि आदित्य बाद में नेहा से माफी भी मांगते हैं। नेहा कक्कड़ ने खुद ही इस गाने को आवाज दी है। वही नोरा फतेही ने शानदार डांस किया है। नेहा सिंगर होने के साथ एक बेहतरीन डांसर भी हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर नेहा अपने गानों पर डांस करते हुए के वीडियो शेयर करती रहती हैं।

बीते कुछ दिनों पहले भी नेहा सुर्खियों में आ गई थीं। नेहा तब सुर्खियों में आ गई थीं जब उनको एक प्रतियोगी ने प्रपोज कर दिया था। उस प्रतियोगी ने नेहा के नाम का टैटू भी अपने हाथ पर बनवाया हुआ था।अपने लिए इतनी दीवानगी देखकर नेहा ने उसे गले लगा लिया था। जिसका फायदा उठाते हुए उसने नेहा को किस कर लिया था। जिसके बाद काफी बवाह भी हुआ था। 

टॅग्स :नेहा कक्कड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत सेलेब्स कर रहे वोट की अपील, वीडियो शेयर कर कही ये बात

बॉलीवुड चुस्की"शादी में गाना गाने से कम होती है औकात", अभिजीत भट्टाचार्य ने कसा तंज, मिलिंद गाबा ने वीडियो पोस्ट कर खोली पोल

बॉलीवुड चुस्कीमैंने पायल है छनकाई का रीमिक्स सुन बस उल्टी आनी बाकी थी, फाल्गुनी ने नेहा कक्कड़ पर लगाए ये आरोप

बॉलीवुड चुस्कीFalguni Pathak: नेहा कक्कड़ के 'मैंने पायल है छनकाई' रीमिक्स सॉन्ग पर फाल्गुनी पाठक हुईं आग बबूला, कहा- 'काश! मैं लीगल एक्शन ले पाती'

बॉलीवुड चुस्कीरेड साड़ी में बेहद खुबसूरत लग रही है नेहा कक्कड़, तस्वीरे देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?