लाइव न्यूज़ :

जब 'इंडियन आइडल' के प्रतियोगी ने खुद को लगा ली थी आग, छू जाने वाली आपबीती सुन फूट-फूटकर रो पड़ीं नेहा कक्कड़

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 17, 2019 15:38 IST

इस बार 'इंडियन आइडल' को विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और अनु मलिक जज कर रहे हैं। ऑडीशन राउंड के कंटेस्टेंट अविनाश हाल ही में शो में पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 का आगाज हो चुका है। इन दिन शो के ऑडिशन राउंड प्रसारित किए जा रहे हैं।

सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 का आगाज हो चुका है। इन दिन शो के ऑडिशन राउंड प्रसारित किए जा रहे हैं। इसी ऑडीशन का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। हाल ही में एक प्रतियोगी ने स्टेज पर कुछ ऐसा कहा है जिससे सभी जज भावुक हो गए और रोने लगे।।  दरअसल एक कंटस्टेंट ने अपने संघर्ष की कहानी सुनाई है।

 इस बार 'इंडियन आइडल' को विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और अनु मलिक जज कर रहे हैं। ऑडीशन राउंड के कंटेस्टेंट अविनाश हाल ही में शो में पहुंचे थे। अविनाश ने अपनी जिंदगी के बारे में जज को बताया। दरअसल अविनाश के चेहरे पर जलने के दाग होते हैं। जिस पर नेहा आपके चेहरे पर निशान हैं, क्या कोई एक्सीडेंट हुआ था?' जिस पर अविनाश बताते हैं कि 'मेरा चेहरा जल गया था। ये आग मैंने खुद लगाई थी। मैं देख नहीं सकता। इन सबसे परेशान होकर मैंने खुद को आग लगा ली।

इस पर विशाल कहते हैं कि दुनियाभर में संगीत से जुड़े ऐसे बहुत से लोग हैं जिनका सहारा संगीत बन गया। रविंद्र जैन उनमें से एक नाम हैं। संगीत आपका रास्ता है।

अविनाश राहत फतेह  अली खान का गाना तू जाने आस पास गाते हैं। आविनाश का गाना सुनकर नेहा फूट फूट कर रोती हैं। इसके बाद अविनाश से विशाल कहते हैं कि 'आज आपके जरिए इस गाने का मतलब मुझे समझ आ रहा है। इसके लिए मैं आपका शुक्रिया कहता हूं।

 वहीं नेहा कक्कड़ कहती हैं कि वो कितनी मुश्किल घड़ी होगी जब आपने खुद को जलाने के बारे में सोचा होगा। साथ ही नेहा कहती हैं कि आप मुझसे वादा करिए कि आप इस तरह का कदम दोबारा नहीं उठाएंगे। जिंदगी बहुत खूबसूरत है। इस पर अविनाश कहते हैं कि अब मैं इस तरह का गलत कदम नहीं उठाऊंगा।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया