लाइव न्यूज़ :

भारत की पहली सुपरमॉडल, ब्वॉयफ्रेंड के साथ न्यूड एड देकर मचा दी थी सनसनी

By भारती द्विवेदी | Updated: July 14, 2018 07:45 IST

मधु सप्रे हमेशा ही अपने बोल्ड अंदाज और फोटोशूट के लिए चर्चित रही हैं।

Open in App

मधु सप्रे, रैंप पर बलखाती, इठलाती चलने वाली सांवली-सलोनी सी मॉडल। जो बनना तो चाहती थी एथलीट लेकिन बन गई देश की पहली सुपरमॉडल। खेल के मैदान में सोना जीतने का सपना देखा था, लेकिन 1992 में मिस यूनिवर्स कंप्टीशन में देश के लिए कांस्य ले आईं। 90 के दशक में देश के युवाओं का परिचय बोल्डनेस कराने वाली मधुश्री सप्रे का जन्म 14 जुलाई 1971 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। मधु उस समय मॉडलिंग की दुनिया का सबसे बड़ा नाम थीं। मात्र 19 साल की उम्र में मधु को फोटोग्राफर गौतम राज्याध्यक्ष ने देखा और मॉडलिंग करने की सलाह दी। इसके अलावा उनका फोटोशूट भी किया।

ऐड जिसने बवाल के साथ, 14 साल तक कोर्ट के चक्कर लगवाए

मिलिंद-मधु दोनों ही उस समय मॉडलिंग जगत का मशहूर चेहरा था। दोनों के पास ही सुपरमॉडल का खिताब था। क्योंकि ये दोनों रिलेशनशिप में थे और काफी ओपन माइंडेड भी, जिसकी वजह से हर ऐड कंपनी इनकी जोड़ी को भुनाना चाहती थी। साल 1995 में जूते की कंपनी फीनिक्स ने दोनों को लेकर एक न्यूड प्रिंट विज्ञापन करवाया था। उस विज्ञापन की गिनती अब तक सबसे विवादित विज्ञापनों में होती है। मधु-मिलिंद उस  विज्ञापन के लिए न्यूड हुए थे। दोनों के शरीर पर अजगर और पैरे में जूते के अलावा कुछ भी नहीं था। मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने मधु और मिलिंद पर मुंबई कोर्ट में कोर्स दर्ज करा दिया। कोर्ट में ये केस 14 साल तक चला। हालांकि 14 साल चलने के बाद दोनों की बरी कर दिया गया।

पर्सनल लाइफ

मॉडलिंग के दौरान मधु उस वक्त के फेसम सुपरमॉडल मिलिंद सोमण के साथ रिश्ते में थीं। दोनों का रिश्ता लगभग पांच साल चला था। 90 के दशक में जहां लव मैरिज, सेक्स जैसी चीज आज की तुलना में समाज के लिए ज्यादा टैबू थी। उस समय इनदोनों ने लिव-इन रिलेशनशिप को चुना। फिर आपसी तालमेल खराब होने के बाद इनका रिश्ता खत्म हो गया। मधु ने 2001 में इटली के एक कारोबारी गिआन मारिया से शादी कर ली। शादी के बाद से मधु और गिआन इटली के एक तटीय शहर रिसिओने में रहते हैं। दोनों की एक प्यारी बेटी भी है, जिसका नाम इंदिरा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलमॉडलमिलिंद सोमन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?