लाइव न्यूज़ :

बड़ी खबर: अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर पहुंची आयकर विभाग की टीम, टैक्स चोरी का है आरोप, ली जा रही तलाशी

By अमित कुमार | Updated: March 3, 2021 13:40 IST

Income Tax department raids Taapsee Pannu and Anurag Kashyap: फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप, विकास बहल और तापसी पन्नू के घर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ा है। रिपोर्ट की मानें तो टैक्स चोरी करने की वजह से यह छापेमारी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियों के घर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ा है।तापसी पन्नू, निर्माता अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मनटेना इस लिस्ट में शामिल हैं। इन सभी हस्तियों पर टैक्स चोरी का आरोप लगाया गया है।

Income Tax department raids Taapsee Pannu and Anurag Kashyap: मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap), एक्ट्रेस तापसी पन्नु (Taapsee Pannu)और विकास बहल के घर छापेमारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ छापेमारी फैंटम फिल्म की टैक्स चोरी के सिलसिले में की जा रही है।

वहीं खबरें ये भी है मधु मनटेना के टैंलेट मैनेजमेंट कंपनी Kwaan के दफ्तर पर भी आयकर अधिकारी पहुंचे हैं। न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के अनुसार  इन लोगों के खिलाफ कथित तौर पर बड़े पैमाने पर आयकर की चोरी का मामला है। इन लोगों के मुंबई और यहां से बाहरी ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी इस छापेमारी के क्रम में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

वही केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि फैंटम फिल्म्स के ठिकानों पर भी छापेमारी की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही आयकर विभाग ने एक बयान में कहा कि मुंबई में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेता तापसी पन्नू की संपत्तियों पर आयकर छापे मारे गए हैं।

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने अनुराग कश्यप के दफ्तर और तापसी पन्नु के घर के अलावा कई ठिकानों पर छापेमारी की है। वही सूत्रों के मुताबिक़ आयकर विभाग की टीम मुंबई, पुणे समेत 20 जगहों पर एक साथ छापेमारी कर रही है. इसमें चार कंपनियां शामिल है। खबरें हैं कि इस छापामारी में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

टॅग्स :अनुराग कश्यपतापसी पन्नूविकास बहलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!