लाइव न्यूज़ :

IIFA Awards 2022: विकी कौशल की फिल्म‘सरदार उधम’ ने तीन, ‘अतरंगी रे’ ने जीते दो पुरस्कार

By भाषा | Updated: June 4, 2022 14:59 IST

‘सरदार उधम’ अबु धाबी में आयोजित ‘आइफा रॉक्स 2022’ में सिनेमैटोग्राफी और संपादन सहित विभिन्न तकनीकी श्रेणियों में तीन पुरस्कार जीतकर सर्वाधिक पुरस्कार हासिल करने वाली फिल्म बनी।

Open in App
ठळक मुद्देसरदार उधम को संपादन सहित विभिन्न तकनीकी श्रेणियों में मिले सर्वाधिक 3 अवॉर्ड आनंद अल राय निर्देशित ‘अतरंगी रे’ ने दो पुरुस्कार अपने नाम किएफिल्म ‘शेरशाह’ को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला

अबु धाबी: विकी कौशल अभिनीत ‘सरदार उधम’ अबु धाबी में आयोजित ‘आइफा रॉक्स 2022’ में सिनेमैटोग्राफी और संपादन सहित विभिन्न तकनीकी श्रेणियों में तीन पुरस्कार जीतकर सर्वाधिक पुरस्कार हासिल करने वाली फिल्म बनी। हिंदी फिल्म उद्योग में तकनीकी प्रतिभाओं को सम्मानित करने वाला यह वार्षिक समारोह अबू धाबी के यास द्वीप पर एतिहाद एरिना में आयोजित किया गया। 

शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित ‘सरदार उधम’ के लिए अविक मुखोपाध्याय को सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी, चंद्रशेखर प्रजापति को सर्वश्रेष्ठ संपादन और एनवाई वीएफएक्सवाला, एडिट एफएक्स स्टूडियो, मेन रोड पोस्ट रूस व सुपर 8/बीओजेपी को सर्वश्रेष्ठ ‘विजुअल इफेक्ट्स’ के पुरस्कार से नवाजा गया। 

वहीं, आनंद अल राय निर्देशित ‘अतरंगी रे’ ने दो पुरुस्कार अपने नाम किए। फिल्म के ‘चका चक’ गीत के लिए विजय गांगुली को सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशन (कॉरियोग्राफी) और एआर रहमान को सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड संगीत का पुरस्कार मिला। ‘अतरंगी रे’ में धनुष, सारा अली खान और अक्षय कुमार ने मुख्य किरदार निभाए हैं। विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘शेरशाह’ को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला। 

इस फिल्म की पटकथा संदीप श्रीवास्तव ने लिखी है। तापसी पन्नू अभिनीत ‘थप्पड़’ के लिए अनुभव सिन्हा और मृण्मयी लागू को सर्वश्रेष्ठ संवाद और अजय देवगन एवं काजोल अभिनीत ‘तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर’ के लिए लोचन कानविंदे को सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन का पुरस्कार मिला। कबीर खान की ‘83’ के लिए अजय कुमार पीबी और मणिक बत्रा ने सर्वश्रेष्ठ ‘साउंड मिक्सिंग’ का पुरस्कार हासिल किया।

टॅग्स :आईफा अवार्डAbu Dhabiविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअबू धाबी में मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से मारे गए दो लोगों में एक भारतीय भी शामिल

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?