लाइव न्यूज़ :

तनुश्री-नाना पाटेकर विवाद: अभिनेता शक्ति कपूर ने तनुश्री का उड़ाया मजाक, कहा- दस साल पहले मैं बच्चा था

By भारती द्विवेदी | Updated: October 3, 2018 11:24 IST

हॉलीवुड अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो ने भी इस पूरे विवाद में तनुश्री का साथ दिया है। फ्रीडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तनुश्री को लेकर पोस्ट लिखा है।

Open in App

मुंबई, 3 अक्टूबर: अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद में एक के बाद एक बॉलीवुड हस्तियों का चेहरा साफ होता नजर आ रहा है। यौन शोषण के इस बवाल में बड़ी-बड़ी हस्तियां बात करने से बच रही हैं। अमिताभ, आमिर, सलमान के बाद अब इसमें शक्ति कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। बॉलीवुड में अपने विलेन किरदार के लिए जाने जाने वाले शक्ति कपूर ने इस विवाद में बेहद बचकाना बयान दिया है।

मंगलवार (2 अक्टूबर) को जब तनुश्री दत्ता मामले में मीडिया ने शक्ति कपूर से सवाल किया तो एक्टर ने खुद का बच्चा बता दिया। शक्ति कपूर ने मीडिया से कहा- 'मुझे इस केस के बारे में कुछ भी नहीं पता। ये दस साल पुरानी बात है। उस समय मैं बच्चा हुआ करता था।'

सुनिए क्या कह रहे हैं शक्ति कपूर

हाल ही में तनुश्री के साथ दस पहले हुई बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि कैसे अभिनेत्री को कुछ लोगों द्वारा डराया-धमकाया जा रहा है। उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। हॉलीवुड अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो ने भी इस पूरे विवाद में तनुश्री का साथ दिया है। फ्रीडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तनुश्री को लेकर पोस्ट लिखा है। अपने पोस्ट में फ्रीडा ने ब्लैक बैकग्राउंड पर लिखा था- 'आई बिलीव तनुश्री दत्ता'।

गौरतलब है कि एक्‍ट्रेस तनुश्री दत्ता ने हाल ही #MeToo कैंपेन के तहत एक्‍टर नाना पाटेकर पर शोषण करने का आरोप लगाया है। तनुश्री ने अपने एक इंटरव्यू बताया कि कैसे दस साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके' के साथ पर नाना पाटेकर उनके साथ बदसलूकी की थी। मीडिया में तनुश्री का बयान आने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना, सोनम कपूर, स्‍वरा भास्‍कर, रवीना टंडन और अभिनेता फरहान अख्‍तर, सिद्धार्थ ने ट्वीट करके उनका समर्थन किया है।

वहीं इस पूरे विवाद में नाना पाटेकर ने तनुश्री को बेटी बताते हुए कहा था कि वो उन्हें कोर्ट ले जाएंगे। उनके खिलाफ लीगल नोटिस भेजेंगे। लेकिन तनुश्री ने इस बात को खारिज करते हुए कहा था कि अब तक उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। ये बस उन्हें डराने के लिए है ताकि वो चुप हो जाएं।

टॅग्स :तनुश्री दत्तानाना पाटेकरशक्ति कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 वर्षों तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे, सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे': पीएम मोदी के समर्थन में तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीहाथ जोड़ कर नाना पाटेकर ने मांगी माफी

बॉलीवुड चुस्कीफैन को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद नाना पाटेकर ने दी सफाई; शख्स से मांगी माफी, कहा- "गलती हो गई..."

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया