लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर से पर्दे पर वापस को तैयार हुईं भाग्यश्री,कहा- अब भी मैं खुद को न्यूकमर महसूस करती हूं

By भाषा | Updated: February 24, 2020 12:04 IST

भाग्यश्री को ‘कैल्सिफिक टेंडिनाइटिस’ की शिकायत के चलते काम से दूरी बनानी पड़ी थी।

Open in App
ठळक मुद्देभाग्यश्री करीब एक दशक बाद फिर फिल्म जगत में वापसी करने जा रही हैं और उनका कहना है कि वह अब भी नवोदित कलाकार की तरह महसूस कर रही हैं।भाग्यश्री ने 1989 में सलमान खान अभिनीत ‘मैंने प्यार किया’ से अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत की थी।

फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से सबके दिल में जगह बनाने वाली अदाकारा भाग्यश्री करीब एक दशक बाद फिर फिल्म जगत में वापसी करने जा रही हैं और उनका कहना है कि वह अब भी नवोदित कलाकार की तरह महसूस कर रही हैं। भाग्यश्री ने 1989 में सलमान खान अभिनीत ‘मैंने प्यार किया’ से अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत की थी।

आखिरी बार वह 2010 में आई फिल्म ‘रेड अलर्ट – द वॉर विदिन’ में नजर आई थीं। वह इस साल कन्नड फिल्म ‘सीताराम कल्याण’ से लौट रही हैं। इसके बाद वह फिल्म ‘किट्टी पार्टी’, ‘2 स्टेट्स’ के तेलुगू रीमेक और अभिनेता प्रभास की एक फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसका नाम संभवत: ‘प्रभास 20’ हो सकता है।

भाग्यश्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिये एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ हर फिल्म में लोगों को भाग्यश्री का एक नया अवतार देखने को मिलेगा। मैं इसका आनंद उठा रही हूं क्योंकि मुझे अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिल रहा है।

बहुत कुछ नया सीखने के कारण मुझे एक नवोदित कलाकार की तरह महसूस हो रहा है।’’ उन्होंने जल्द एक हिंदी फिल्म करने की जानकारी भी दी लेकिन उसके निर्माता के आधिकारिक घोषणा करने से पहले उन्होंने अधिक जानकारी देने से मना कर दिया। भाग्यश्री को ‘कैल्सिफिक टेंडिनाइटिस’ की शिकायत के चलते काम से दूरी बनानी पड़ी थी। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी