लाइव न्यूज़ :

राजकुमार राव का बॉलीवुड के खान्स पर बड़ा हमला,कहा-मुझे नहीं लगता तीनों खान अभिनेताओं का सुपरस्टारडम वापस आयेगा

By भाषा | Updated: February 1, 2019 16:17 IST

सिनेमाई सितारों की नयी पौध में से एक चेहरा राजकुमार को भी माना जाता है। उनका कहना है कि उनके स्टारडम की तुलना खान सितारों के साथ करना ठीक नहीं।

Open in App

 राजकुमार राव टिकट खिड़की पर सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेता के तौर पर उभर कर सामने आये हैं, लेकिन अभिनेता का मानना है कि बॉलीवुड में जो स्टारडम खान अभिनेताओं ने हासिल किया वह उसके आस-पास भी नहीं पहुंचे हैं।

विषय आधारित, बेहतर और उत्कृष्ट फिल्मों का दौर सा चल पड़ा है। जबकि कभी यह सुर्खियां शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे सितारे बटोरा करते थे।सिनेमाई सितारों की नयी पौध में से एक चेहरा राजकुमार को भी माना जाता है। उनका कहना है कि उनके स्टारडम की तुलना खान सितारों के साथ करना ठीक नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि उन सुपरस्टार्स के साथ मेरे जैसे अभिनेताओं की तुलना की जा सकती है। आमिर सर, शाहरुख सर और सलमान सर ने जिस किस्म की फिल्में की हैं वे शानदार हैं। उनकी फिल्मों ने अच्छा नहीं किया, महज इसी आधार पर आप उन्हें यह नहीं कह सकते कि वे अच्छे नहीं हैं।’’

राजकुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘कुछ खास वजहों से ही वे सुपरस्टार हैं और हम सभी उन्हें पसंद करते हैं। मैं खुद खान अभिनेताओं का प्रशंसक हूं। हमें उनसे तुलना नहीं करनी चाहिए। हमलोग बहुत नये हैं और खुद को साबित करने के लिये अभी हमें लंबा रास्ता तय करना है। मुझे नहीं लगता कि इन सुपरस्टारों ने जो स्टारडम देखा है वह फिर कभी वापस आयेगा।’’

अभिनेता का मानना है कि दर्शकों ने जिस प्यार और दीवानगी से उन्हें इस सुपरस्टारडम तक पहुंचाया , वह तमाम अभिनेता हासिल तो कर सकते हैं लेकिन उसे दोहराया नहीं जा सकता। अभिनेता खुद को बॉलीवुड के अगले बड़े सितारे के तौर पर नहीं मानते।34 वर्षीय अभिनेता की फिल्मों में ‘न्यूटन’, ‘ट्रैप्ड’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘स्त्री’ और प्रशंसित फिल्म ‘ओमेर्टा’ एवं ‘लव सोनिया’ शामिल है।

अभिनेता की आगामी फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ है जिसमें वह अनिल कपूर और सोनम कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा इस साल कंगना रनौत के साथ उनकी ‘मेंटल है क्या’ और ‘मेड इन चाइना’ आने वाली हैं। साथ ही उन्होंने अनुराग बसु और हंसल मेहता की फिल्में भी साइन की हैं।

टॅग्स :राजकुमार रावसलमान खानशाहरुख़ खानआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी