लाइव न्यूज़ :

डायरेक्शन में कंगना की 'मणिकर्णिका' से एंट्री, ट्रेलर रिलीज के साथ किया ये खुलासा

By भाषा | Updated: December 19, 2018 05:24 IST

‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ से निर्देशन की पारी की शुरूआत कर रही अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि फिल्म पर एक तकनीशियन के जैसे पसीना बहाने में उन्हें मजा आया।

Open in App

 ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ से निर्देशन की पारी की शुरूआत कर रही अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि फिल्म पर एक तकनीशियन के जैसे पसीना बहाने में उन्हें मजा आया। इस फिल्म का निर्देशन पहले राधा कृष्ण जगर्लामुदी कर रहे थे जो बाद में इससे अलग हो गये थे।

फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर कंगना ने कहा कि एक स्टार की विलासिता को छोड़कर बिना झिझक के कैमरे के पीछे सेट पर धूप में काम करने पर उन्हें अच्छा लगता था।

कंगना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि मेरे लिए यह क्या है लेकिन एक तकनीशियन के रूप में काम करने में वास्तव में मुझे अच्छा लगा। कोई भी अभिनेता एसी वैन को छोड़ कर धूप में नहीं निकलना चाहता। कोई भी अभिनेता पसीने से तर-बतर 80 लोगों के बीच में नहीं जाना चाहता है जो आपसे 100 सवाल पूछेंगे।’’ 

फिल्म के ट्रेलर लांच के अवसर पर कंगना फिल्म में अपने चरित्र रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में नजर आई। उन्होंने कहा कि फिल्म के संवाद लेखक प्रसून जोशी ने उन्हें फिल्म का निर्देशन करने की सलाह दी।

यह फिल्म 25 जनवरी 2019 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। इसी दिन रितिक रोशन की ‘सुपर 30’ और इमरान हाशमी की ‘चिट इंडिया’ भी प्रदर्शित होने वाली है।

टॅग्स :कंगना रनौतमणिकर्णिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया