लाइव न्यूज़ :

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का बॉलीवुड कनेक्शन, फाइव स्टार होटल में छापेमारी में हुआ भंडाफोड़

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 10, 2018 09:08 IST

हैदराबाद पुलिस ने एक फाइव स्टार होटल में छापेमारी कर एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में पुलिस ने दो लोगों को मौका-ऐ-वारदात से गिरफ्तार किया है जबकि फिल्मों में काम करने वाली एक मशहूर अभिनेत्री को भी हिरासत में लिया है। 

Open in App

हैदराबाद, 10 जुलाई। हैदराबाद पुलिस ने एक फाइव स्टार होटल में छापेमारी कर एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में पुलिस ने दो लोगों को मौका-ऐ-वारदात से गिरफ्तार किया है जबकि फिल्मों में काम करने वाली एक मशहूर अभिनेत्री को भी हिरासत में लिया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिरासत में ली गई मशहूर अभिनेत्री मुंबई की रहने वाली है और वो कई फिल्मों और विज्ञापनों के लिए काम कर चुकी है, जबकि भोजपुरी फिल्मों में उसका नाम शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार है। 

यह भी पढ़ें: मसाज पार्लर के नाम पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, छापेमारी में हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग के दौरान अभिनेत्रियों को क्या कीमत चुकानी पड़ती है। पुलिस को कास्टिंग काउच के नाम पर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाले कई कास्टिंग एजेंट के नाम भी मिले हैं जो काम दिलाने के नाम पर इन अभिनेत्रियों को बड़े प्रोड्यूसरों और फाइनेंसर के पास भेजते हैं। 

हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में कहा है कि, उन्हें मुखबीर से सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई करते हुए पांच सितारा होटल में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि फिल्म शुरू करने के नाम पर पांच सितारा होटल के एक कमरे में सेक्स पार्टी ऑर्गनाइज की गई थी। 

यह भी पढ़ें: बिहारः गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाभोड़, बरामद हुए कंडोम, दवाएं और लड़कियां

इसी खुफिया जानकारी के आधार पर हैदराबाद स्थित बंजारा हिल्स इलाके में एक होटल में छापेमारी कर कमरे से एक बॉलीवुड अभिनेत्री सहित दो लोगों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई। क्लाइंट और रैकेट के सरगना को भी हिरासत में लिए जाने की खबर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेक्स रैकेट का एजेंट गुड़गांव में सरकारी कर्मचारी है जबकि रैकेट के सरगना की पहचान हैदराबाद के जनार्दन राव के रूप में की गई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन मोबाइल और 40,000 रुपये की नकदी जब्त की है। पुलिस को इसमें कई हाई प्रोफाइल लोगों के शामिल होने का शक है। हांलाकि जांच पड़ताल अब भी जारी है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :सेक्स रैकेटबॉलीवुडहैदराबादमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?