लाइव न्यूज़ :

6 राज्यों में टैक्स फ्री हुई ऋतिक रोशन की 'सुपर 30', बॉक्स ऑफिस पर कर रही है जबरदस्त कमाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 31, 2019 11:24 IST

भाजपा नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म ‘सुपर30’ को राज्य माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से मुक्त करने का मंगलवार को फैसला लिया।

Open in App
ठळक मुद्देऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 फैंस के बीच छाई हुई है।इस फिल्म कमाई चारो तरफ खूब हो रही है।

ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 फैंस के बीच छाई हुई है। इस फिल्म कमाई चारो तरफ खूब हो रही है। ऐसे में फिल्म बिहार और राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बाद फिल्म महाराष्ट्र में टैक्स फ्री कर दी गई है।

भाजपा नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म ‘सुपर30’ को राज्य माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से मुक्त करने का मंगलवार को फैसला लिया। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की अध्यक्षता में की गई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

फिल्म के टैक्स फ्री होने पर ऋतिक ने ट्वीट करके धन्यवाद भी दिया है। एक्टर ने लिखा है कि अत्यंत कृतज्ञता के साथ, मैं श्री @SMungantiwar जी और @Dev_Fadnavis जी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने हमारी फिल्म सुपर 30 की सराहना ही नहीं की, बल्कि महाराष्ट्र में फिल्म टैक्स फ्री की घोषणा की। यह मुझे अपार खुशी देता है और मुझे इस सम्मान से नवाजे जाने के लिए गर्व से भर देता है।

फिल्म ने शानदार कमाई की है। अब तक फिल्म ने 17 दिनों में 125 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब फिल्म की नजर 150 करोड़ की ओर है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

फिल्म ‘सुपर 30’ पटना के गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित हैं, जो हर साल आईआईटी-जेईई प्रवेश परीक्षा के लिए गरीब परिवारों के 30 योग्य छात्रों को प्रशिक्षित करते हैं। फिल्म में आनंद की भूमिका ऋतिक रोशन ने निभाई है। फिल्म 12 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।

टॅग्स :सुपर 30ऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुपर 30 का हुआ विस्तार, "सुपर इन्फिनिटी” हुआ लॉन्च गणित, आनंद कुमार ने शिक्षा को दिया नया आयाम

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

भारतसुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका की स्वर्ण जयंती में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल

बॉलीवुड चुस्कीKaho Naa Pyaar Hai: जब ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, ‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे होने पर बोले एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीHrithik Roshan: चौंक गया था जब मेरे पिता ने कहा 'कहो ना... प्यार है', मेरे साथ बना रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया