लाइव न्यूज़ :

ऋतिक रोशन के फैन ने एक्टर के नाम पर रखा 6 उंगलियों के साथ पैदा हुए अपने बच्चे का नाम, ट्वीट कर दी जानकारी, पोस्ट हुआ वायरल

By अनुराग आनंद | Updated: November 24, 2020 17:36 IST

एक्टर के फैन ने कहा कि मैंने अपना नाम ऋषिकेश से बदलकर पहले ही ऋतिक रोशन से प्रभावित होकर हृषिकेश कर लिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देहृषिकेश ने अपने ट्वीट में यह भी बताया कि वह पहले से ही ऋतिक रोशन का बड़ा फैन है। यही वजह है कि उसने अपने नाम में भी 'एच' को अलग से जोड़ने का फैसला किया है।

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता हृतिक रोशन के एक फैन ने ट्विटर अकाउंट पर अपने नवजात बच्चे का फोटो साझा करते हुए कहा कि वह हृतिक रोशन का बड़ा फैन है। अब  ईश्वर की कृपा से अपने बच्चे के हाथ में हृतिक की तरह ही 6 उंगली देखकर वह बेहद खुश है और वह अब अपने बच्चे का नाम हृतिक ही रखने वाला है।

सोशल मीडिया यूजर ने जैसे ही ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी, तो सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल होने लगा। लोग पोस्ट को लाइक, कमेंट व शेयर करने लगे। इस तरह यह पोस्ट वायरल होने लगा। हृषिकेश नाम का यह शख्स इंफाल का रहने वाला है। 

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि ऋषिकेश एंगोम के लिए कल (23 नवंबर) का दिन एक बड़ा दिन है क्योंकि उन्हें इस दिन उनके घर में एक बच्चे ने जन्म लिया। हृषिकेश ने बताया है कि वह ऋतिक का एक उत्साही प्रशंसक है और अभिनेता के बाद अपने बेटे का नाम रखने का फैसला किया है। उनका बेटा, वास्तव में एक हाथ पर छह उंगलियों के साथ पैदा हुआ था और ऋतिक रोशन के भी एक हाथ में 6 उंगली थी। यही वजह है कि हृषिकेश ने अपने बच्चे का नाम ऋतिक के नाम पर रखा है।

हृषिकेश ने अपने ट्वीट में यह भी बताया कि वह पहले से ही ऋतिक रोशन का बड़ा फैन है। यही वजह है कि उसने अपने नाम में 'एच' को अलग से जोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि मैंने अपना नाम ऋषिकेश से बदलकर पहले ही ऋतिक रोशन से प्रभावित होकर हृषिकेश कर लिया है। 

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस तरह से हृषिकेश के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है-

हृषिकेश अंगोम की पोस्ट ट्विटर पर कई लाइक्स और रीट्वीट के साथ वायरल हुई है। कई लोग इस ट्वीट पर जवाब देते हुए कमेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

टॅग्स :ऋतिक रोशनसोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?