लाइव न्यूज़ :

ऋतिक रोशन आईपीएल के उद्घाटन समारोह में दिखाएंगे अपने डांसिंग मूव्स, रिहर्सल किए शुरू

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 6, 2018 20:54 IST

ऋतिक रोशन इस साल आईपीएल के उद्घाटन समारोह में होने वाले फिनाले एक्ट में परफॉर्म कर चार चाँद लगाते हुए नज़र आएंगे।

Open in App

मुंबई, 6 अप्रैलः ऋतिक रोशन इस साल आईपीएल के उद्घाटन समारोह में होने वाले फिनाले एक्ट में परफॉर्म कर चार चाँद लगाते हुए नज़र आएंगे।

सुपरस्टार ने बीते दिन से इस फ़िनाले एक्ट की रिहर्सल शुरू कर दी है, जहाँ वह अपनी पिछली फिल्मों से अपने हिट गाने के मिश्रण पर परफॉर्म करते हुए नज़र आएंगे जिनमें धूम मचाले, एक पल का जीना, बावरे बावरे, सेनोरीटा जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं।

डांस और परफॉर्मेंस में माहिर ऋतिक रोशन अपने इस एक्ट के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है ताकि अपनी दमदार परफॉर्मेंस के साथ एक बार फिर वह अपने प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए उत्सुक है।

ऋतिक अक्सर अपने डांस के साथ मंच पर चार चाँद लगा देते है और डांस में उनकी बारीकी से मेल करना एक असाधारण बात है। अवॉर्ड समारोह और आईपीएल में उनकी पिछली परफॉर्मेंस को आज भी यूट्यूब पर उनके फैंस द्वारा देखा जाता है।

सुपर स्टार ऋतिक रोशन से जब इसके बारे में पूछा गया तो, उन्होंने कहा,"जी हाँ, मैं आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर सकता हूँ कि मैं आईपीएल के उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करने वाला हूँ। मैंने इसकी रिहर्सल शुरू कर दी है। लाइव ऑडिएंस के सामने एक बार फिर से परफॉर्म करना मजेदार होगा।"

यह खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है और अभिनेता के प्रशंसक  इस बात से खुश है कि ऋतिक एक बार फिर उनके लिए परफॉर्म करते हुए नज़र आएंगे।

टॅग्स :ऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

बॉलीवुड चुस्कीKaho Naa Pyaar Hai: जब ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, ‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे होने पर बोले एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीHrithik Roshan: चौंक गया था जब मेरे पिता ने कहा 'कहो ना... प्यार है', मेरे साथ बना रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीऋतिक रौशन और सुजैन के तलाक पीछे ये थी वजह! सुजैन के भाई जायद ने किया खुलासा, जानें क्या कहा

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2024: शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहले नंबर पर किया कब्जा, अमिताभ बच्चन को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया