लाइव न्यूज़ :

ऋतिक रोशन ने कोरोना संकट में की बैकग्राउंड डांसर्स की आर्थिक मदद, हर जगह हो रही तारीफ

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 25, 2020 16:45 IST

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) कोरोना संकट जैसे मुश्किल समय में बैकग्राउंड डांसर्स की आर्थिक मदद के लिए आगे आए।

Open in App
ठळक मुद्देऋतिक रोशन ने इस कठिन समय में 100 डांसर्स की सहायता की हैऋतिक रोशन ने 100 बॉलीवुड डांसर्स के खातों में पैसा जमा किया है

कोरोना वायरस के कारण देश में कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में इस महामारी के कारण परेशानियों का सामना कर रहे लोग बेबस होकर स्थिति के सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, लॉकडाउन के कारण कई घरों में कमाई का जरिया बंद हो गया है। बैकग्राउंड डांसर्स भी कोरोना लॉकडाउन के कारण आर्थिक रूप से झटका लगा है। वहीं, अब इन बैकग्राउंड डांसर्स की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) सामने आए हैं।

बता दें, हाल ही में कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने ऋतिक से बैकग्राउंड डांसर्स की मदद करने की अपील की थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ऋतिक रोशन ने 100 बैकग्राउंड डांसर्स की आर्थिक मदद की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बात को बॉलीवुड डांसर्स के जाने-माने को-ऑर्डिनेटर राज सुरानी ने कंफर्म किया। उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी जूझ रहे कई डांसर्स तो अपने-अपने गांव जाने को भी मजबूर हो गए, जबकि कई तो घरों का किराया तक देने में असमर्थ हैं।

राज सुरानी ने आगे कहा, 'ऋतिक की मदद से डांसर्स ने राहत की सांस ली है, वो अपनी और अपने परिवार की बेहद मुश्किल से ही देखभाल कर पा रहे हैं। वो काफी खुश हैं और सभी ने ऋतिक रोशन का धन्यवाद भी कहा है। इनमें से कई डांसर्स ने ऋतिक रोशन के साथ काम भी किया है।' बता दें, कोरोना वायरस के कारण देश की स्थिति बेहद गंभीर है। हालांकि, शूटिंग शुरू हो गई है, लेकिन इस महामारी ने कई सेलेब्स को भी अपनी चपेट में ले लिया है। अमिताभ बच्चन के अलावा अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। 

टॅग्स :ऋतिक रोशनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया