लाइव न्यूज़ :

दोबारा शादी कर सकते हैं ऋतिक और सुजैन, बच्चों के लिए लेंगे ये फैसला!

By विवेक कुमार | Updated: July 31, 2018 11:38 IST

ऋत‍िक-सुजैन ने साल 2000 में शादी की थी। एक-दूसरे के चाइल्डहुड फ्रेंड रहे दोनों स्टार्स ने शादी के 14 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया था। 

Open in App

मुंबई, 31 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में हैं लेकिन ये चर्चा उनकी किसी फिल्म के लिए नहीं है बल्कि उनकी दोबारा शादी की है। खबरों की मानें तो ऋतिक और  सुजैन एक बार फिर सात फेरे ले सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों अपने बच्चों के लिए दोबारा शादी करने वाले हैं। वैसे तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन अक्सर एकदूसरे के साथ देखे जाते हैं। इसके साथ ही दोनों एकदूसरे के अच्छे दोस्त भी हैं।  

डेक्कन क्रोन‍िकल की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक दोनों के पर‍िवार वाले भी यही चाहते हैं कि उनकी अच्छी दोस्ती एक बार फिर शादी के मुकाम पर पहुंच जाए। फ़िलहाल दोनों की तरफ से इस मुद्दे को लेकर कोई सूचना नहीं आई है। दोनों ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी साध रखी है।

बता दें कि ऋत‍िक-सुजैन ने साल 2000 में शादी की थी। एक-दूसरे के चाइल्डहुड फ्रेंड रहे दोनों स्टार्स ने शादी के 14 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया था। 

बता दें कि ऋतिक का नाम एक्ट्रेस कंगना रानौत के साथ भी जुड़ चुका है। कंगना ने जब मीडिया में ऋतिक की ई-मेल्स लीक करनी शुरू की तो सबसे पहले सुजैन ही ऋतिक के सपोर्ट में आई थीं। वहीं सुजैन का नाम अर्जुन रामपाल के साथ भी जुड़ा था। हालांकि ये खबरें महज अफवाहें निकली।

वैसे हाल ही में ऋतिक और सुजैन अपने दोनों बच्चों ऋहान और ऋदान के साथ मूवी देखने पहुंचे थे। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इन द‍िनों ऋत‍िक अपनी फिल्म सुपर 30 में बिजी हैं। विकास बहल द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला के एनजीई प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, ऋतिक रोशन अभिनीत 'सुपर 30' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

टॅग्स :ऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

बॉलीवुड चुस्कीKaho Naa Pyaar Hai: जब ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, ‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे होने पर बोले एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीHrithik Roshan: चौंक गया था जब मेरे पिता ने कहा 'कहो ना... प्यार है', मेरे साथ बना रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीऋतिक रौशन और सुजैन के तलाक पीछे ये थी वजह! सुजैन के भाई जायद ने किया खुलासा, जानें क्या कहा

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2024: शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहले नंबर पर किया कब्जा, अमिताभ बच्चन को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया