लाइव न्यूज़ :

कोरोना को मात दे चुके लोगों से ऋतिक और अजय देवगन ने की अपील, रक्तदान करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: April 20, 2020 14:33 IST

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का असर दूसरे देशों के मुकाबले भारत में भले कम हों लेकिन लगातार बढ़ते संक्रमण के मामले मुश्किल जरूर पैदा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवरुण धवन ने कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों को अन्य मरीजों की मदद के लिए रक्तदान करने के लिए कहास्थानीय नगर निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से मुक्ता हो चुके रोगियों में वायरस से बचाव करने वाली एंटीबॉडी हैं।

अभिनेता ऋतिक रोशन, अजय देवगन और वरुण धवन ने कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों को अन्य मरीजों की मदद के लिए रक्तदान करने के लिए कहा। स्थानीय नगर निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से मुक्ता हो चुके रोगियों में वायरस से बचाव करने वाली एंटीबॉडी हैं। बीएमसी ने ट्वीट किया, “संक्रमणमुक्त हो चुके लोगों को चार सप्ताह बाद रक्त और प्लाज्मा दान करना चाहिए जिससे कोरोना वायरस से मुकाबले में मदद मिल सके।”

अजय देवगन ने ट्वीट किया, “यदि आप कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं तो आप कोरोना से जंग जीतने वाले योद्धा हैं। हमें इस अदृश्य दुश्मन से लड़ने के लिए ऐसे ही योद्धाओं की जरुरत है। आपके खून में वो ‘गोलियां’ हैं जिनसे वायरस को मारा जा सकता है। इसलिए आप लोगों से अनुरोध है कि आप रक्तदान करें विशेषकर गंभीर रुप से संक्रमित लोगों के ठीक करने के लिए आगे आएं। जल्दी करें।” ऋतिक और वरुण ने बताया कि कैसे शहर के कस्तूरबा अस्पताल के ‘मिशन’ में कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त हो चुके लोगों के सहयोग की जरूरत है।

उन्होंने लिखा, “ ?यदि आप कोरोना वायरस से संक्रमित थे और आपकी अंतिम रिपोर्ट में संक्रमणमुक्त होने की पुष्टि होने के बाद के 14 दिन के पृथकवास समाप्त हो गया है तो आपके खून में मौजूद कोशिकाएं वायरस को मारने में मदद कर सकती हैं। यदि आप ने रक्तदान किया तो दूसरे भी ठीक हो पाएंगे।

आपसे अनुरोध है कि जल्द से जल्द रक्तदान कर लोगों का जीवन बचाएं।” केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार को देश भर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 543 पहुंच गई जबकि कुल संक्रमित मामलों की संख्या 17.265 पहुंच गई। भाषा शुभांशि शाहिद शाहिद

टॅग्स :कोरोना वायरसअजय देवगनऋतिक रोशनवरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?