लाइव न्यूज़ :

Housefull 4 Trailer Review: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' का ट्रेलर नहीं जीत पाया लोगों का दिल, सस्ती सी है कॉमेडी

By मेघना वर्मा | Updated: September 27, 2019 15:40 IST

फिल्म 'हाउसफुल' को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था वहीं इस फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म इस दीवाली यानी 26 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे'हाउसफुल 4' फिल्म, 'हाउसफुल' फिल्म की चौथी सीरीज है।फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी दिखाई देंगे।

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म हाउसफुल 4 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, कृति सेनन और पूजा हेगड़े दिखाई देंगी। ये फिल्म हाउसफुल की फ्रेंचाइजी है। मगर इसके ट्रेलर ने ही फैंस को कहीं ना कहीं निराश कर दिया है। 

अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की फिल्मों से ज्यााद कॉमेडी की उम्मीद की जाती है। स्पेशली बात जब हाउफुल फिल्म्स की हो। लेकिन इस फिल्म के ट्रेलर से ही यह पता लग रहा है कि पूरी फिल्म में सस्ती सी कॉमेडी होने वाली है। वहीं इस बार कहानी पुनर्जन्म की है। 

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

3 मिनट 36 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत होती है सन् 1419। जहां राजकुमार बाला यानी अक्षय कुमार, भागडूं महराज यानी रितेश देशमुख और धर्मपुत्र यानी बॉबी देओल के साथ राजकुमारी मधु यानी कृति सेनन, राजकुमारी माला यानी पूजा हेगडे और राजकुमारी मीना यानी कृति खरबंदा नजर आते हैं। अब फिल्म में इतने सारे स्टारकास्ट हैं कि इसमें ही कंफ्यूजन शुरू हो जाता है। 

अब कहानी है अक्षय कुमार की जिन्हें 2019 में अपना पुराना जन्म यानी 1419 का टाइम याद आ जाता है। जहां उनकी रानियां कोई और रहती हैं लेकिन रिसेंट में उनकी गर्लफ्रेंड्स अलग-अलग होती है। जिसे ही प्रजेंट टाइम में ठीक करने लग जाते हैं अक्षय कुमार। ट्रेलर देखकर आपको पद्मावत की फीलिंग भी आएगी और कहीं कहीं बाहुबली की भी। ट्रेलर के स्पेशल इफेक्ट्स भी ठीक-ठाक है।

नवाज और राणा दग्गुबत्ती जैसे बड़े कलाकार

हाउसफुल 4 में नवाजुद्दीन सिद्दकी और राणा दग्गुबात्ती भी कुछ देर के लिए दिखाई दिए हैं। फिल्म वैसे ही मल्टी स्टार्र थी उसमें इतने बड़े कलाकारों को थोड़ी देर के लिए ही सही कास्ट करने का कोई मतलब नहीं था। वहीं ट्रेलर में चंकी पांडे, बोमन ईरानी, जॉनी लीवर, जैमी लीवर और परेश रावल भी दिखाई दिए हैं। 

फिल्म हाउसफुल को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था वहीं इस फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म इस दीवाली बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। मगर ट्रेलर देखकर लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। अब दर्शकों को ये फिल्म कैसी लगेगी ये तो वक्त ही बताएगा। 

टॅग्स :हाउसफुल ४अक्षय कुमाररितेश देशमुखबॉबी देओलकृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?