लाइव न्यूज़ :

Housefull 4 Social Review: लोगों का नहीं पसंद आई अक्षय की 'हाउसफुल 4', यूजर्स ने कहा- पैसे रिफंड कौन करेगा?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 25, 2019 14:26 IST

फिल्म हाउसफुल 4 में लीड रोल में अक्षय कुमार, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, कृति खरबंदा, रितेश देशमुख और बॉबी देओल नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 4 आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म धनतेरस के मौके पर रिलीज की गई है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 4 आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म धनतेरस के मौके पर रिलीज की गई है। दिवाली के मौके पर इंटरटेनमेंट का तड़का फैंस को मिला है। फिल्म का गाना बाला पहले ही फैंस के बीच वायरल हो चुका है। फिल्म हाउसफुल 4 में लीड रोल में  अक्षय कुमार, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, कृति खरबंदा, रितेश देशमुख और बॉबी देओल नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या मल्टी स्टारर ये फिल्म फैंस को हंसाने में मजबूर हुई। रिव्यू की बात करें तो फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन कई लोग ऐसे हैं  जो फिल्म से नाखुश हैं।

हाउसफुल 4 के रिलीज के साथ ही लोगों के रिएक्शन भी जमकर आए। लोगों को फिल्म के कॉमेडी सीन , डायलॉग आद पसंद आए साथ ही अक्षय कुमार की जमकर तारीफ भी की, लेकिन  कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई है।  लोग अपनी टिकट के पैसे वापस करने की मांग कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी शुरू होती है लंदन में रहने वाले तीन भाई हैरी(अक्षय कुमार), रॉय(रीतेश देशमुख), मैक्स (बॉबी देओल) रहते हैं। इन तीनों भाइयों को लंदन के गुंडे माइकल भाई के 5 मिलियन डॉलर लौटाने हैं। ऐसे में तीनों पैसा लौटाने के लिए पैसे वाले ठकराल (रंजीत) की तीनों बेटियों   कृति, नेहा और पूजा को फंसाने की कोशिश करते हैं और वह ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं। वह शादी करने के लिए सितमगढ़ जाते हैं।  यह वहीं जगह होती हैं जहां 600 साल पहले 1419 में भी वह साथ थे।यहां पहुंच कर हैरी को सब बीती बातें याद आ जाती हैं।उन्हें याद आता है कि 600 साल पहले वो राजकुमार बाला देव सिंह थे जिनकी शादी मधु (इस जन्म में कृति) यानी कृति सेनन से होने वाली थी। जबकि इस जन्म में वो पूजा (पूजा हेगड़े) से शादी करने जा रहे हैं। इसके बाद फिल्म की उल्टी पुलटी कहानी शुरू होती है। फर्स्ट हाफ तक तो कहानी में सब ठीक चलता है।तीनों एक्ट्रेस को काफी ग्लैमर्स तरीके से पेश किया गया है। लेकिन जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है ये काफी बोरिंग सी फील होती है। फिल्म जैसे जैसे आगे बढ़ेगी आपको खुद समझ आ जाएगा कि आगे क्या होने वाला है।

टॅग्स :हाउसफुल ४अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?