लाइव न्यूज़ :

'हाउसफुल 4' के सेट पर फीमेल डांसर के साथ हुई छेड़छाड़, अक्षय कुमार के कहने पर महिला ने FIR कराई दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 26, 2018 11:31 IST

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 एक बार फिर सुर्खियों में है। एक महिला डांसर ने फिल्म के सेट पर छेड़छाड़ और बदसलूकी का आरोप लगाया है

Open in App

मुंबई में हाउसफुल 4 की शूटिंग के दौरान सेट पर विवाद खड़ा हो गया है। सेट पर 2 लोगों ने कथित तौर पर फीमेल डांसर के साथ छेड़छाड़ की है। इसके बाद डांसर ने पुलिस स्टेशन जाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 

फीमेल डांसर ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग जबरन सेट पर घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे। आरोपियों का नाम पवन शेट्टी और सागर बताया गया है। इस घटना के बाद पीड़िता ने अंबोली पुलिस स्टेशन जाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। 

जानें क्या है मामला

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एक जूनियर महिला डांसर का आरोप है कि जब वह सेट पर एक साथी के साथ बैठी थी, उसी दौरान पवन शेट्टी और सागर नाम के शख्स के साथ 4 और लोग वहां पहुंचे और मेरे और मेरी साथी के साथ अभद्र व्यवहार करने की कोशिश करने लगे थे। इतना ही नहीं उन्होंने हमको धमकाया भी।

जब मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो शेट्टी ने मेरे साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और मुझे गलत तरीके से छूने  लगा। अब मैंने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया है, मैं चाहती हूं कि आरोपी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे हों।साथ ही पीड़िता का कहना है कि जब उसके साथ ये सब हुआ वहां सेट पर तब वहां पर  अक्षय कुमार और रितेश देशमुख सेट पर मौजूद थे।

 इतना ही नहीं महिला ने कहा है कि अक्षय ने ही उसको पुलिस के पास जाने को कहा था। कहा जा रहा है कि इस घटना के बाद फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।वहीं, इससे पहले फिल्म के निर्देशक साजिद खान पर यौन शोषण के आरोप लगा था जिसके बाद उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी थी।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नअक्षय कुमारसाजिद खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ मुरादाबाद का छेड़खानी आरोपी, बुर्का पहनी महिला को किया था परेशान

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल