फिल्म 'हाउसफुल 4' को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं। लेकिन इस फिल्म की शानदार कमाई अब तक जारी है। रविवार को इस फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस दिन फिल्म 'हाउसफुल 4' की कमाई लगभग 13 करोड़ रुपए रही।
'हाउसफुल 4' के अब तक के टोटल कलेक्शन की अगर हम बात करें तो यह लगभग 169 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इस फिल्म की दिन-ब-दिन शानदार कमाई को देखकर लग रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर लेगी।
इस फिल्म ने छठ पूजा के दिन भी शानदार कमाई की थी। 'हाउसफुल 4' की दूसरे हफ्ते की कमाई की बात करें तो 'हाउसफुल 4' ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर (War)' को भी पछाड़ दिया है।
फिल्म 'हाउसफुल 4' धनतेरस के मौके पर रिलीज हुई थी। इसका पहले दिन का कलेक्शन हाउसफुल सीरीज का सबसे ज्यादा कलेक्शन रहा था। पहले दिन इस फिल्म ने 19.08 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में खूब पसंद किया जा रहा है।फिल्म की कहानीफिल्म की कहानी शुरू होती है लंदन में रहने वाले तीन भाई हैरी(अक्षय कुमार), रॉय(रीतेश देशमुख), मैक्स (बॉबी देओल) रहते हैं। इन तीनों भाइयों को लंदन के गुंडे माइकल भाई के 5 मिलियन डॉलर लौटाने हैं। ऐसे में तीनों पैसा लौटाने के लिए पैसे वाले ठकराल (रंजीत) की तीनों बेटियों कृति, नेहा और पूजा को फंसाने की कोशिश करते हैं और वह ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं। वह शादी करने के लिए सितमगढ़ जाते हैं। यह वहीं जगह होती हैं जहां 600 साल पहले 1419 में भी वह साथ थे। यहां पहुंच कर हैरी को सब बीती बातें याद आ जाती हैं। उन्हें याद आता है कि 600 साल पहले वो राजकुमार बाला देव सिंह थे जिनकी शादी मधु (इस जन्म में कृति) यानी कृति सेनन से होने वाली थी। जबकि इस जन्म में वो पूजा (पूजा हेगड़े) से शादी करने जा रहे हैं। इसके बाद फिल्म की उल्टी पुलटी कहानी शुरू होती है। फिल्म जैसे जैसे आगे बढ़ेगी आपको खुद समझ आ जाएगा कि आगे क्या होने वाला है।