लाइव न्यूज़ :

रैपर हनी सिंह की धमाकेदार वापसी, 'दिल चोरी' के लिए जीता 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' अवार्ड!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2019 15:56 IST

यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को डालना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है।

Open in App

संगीत की दुनिया में यो यो हनी सिंह ने जानदार वापसी की है। मुंबई में हाल ही में आयोजित संगीत पुरस्कार में हनी सिंह ने चार्टबस्टर गीत 'दिल चोरी' के लिए 'सॉन्ग ऑफ द ईयर अवार्ड' अपने नाम कर लिया है। दिल चोरी के साथ 2018 में शानदार वापसी करने वाले यो यो हनी सिंह 'छोटे छोटे पेग', 'दिल चोरी', 'उर्वशी' जैसे चार्टबस्टर गानों के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन कर चुके है और उनकी कमबैक वीडियो 'मखना' को यूट्यूब पर 100 मिलियन से अधिक बार देखा गया था।

यो यो हनी सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा की है जहां उनकी मां और उनकी सासु माँ अपने हाथों में हनी सिंह द्वारा दिल चोरी के लिए जीते गए 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' का प्रतिष्ठित पुरस्कार थामे हुए नज़र आ रहे है। तस्वीर साझा करते हुए यो यो हनी सिंह ने लिखा,"Dil Chori got Song of The Year Award my mom n mom in law so happy!! #yoyohoneysinghfans #mirchimusicawards2018 #yoyohoneysingh"

इससे पहले, यो यो हनी सिंह संगीत उद्योग में अपने असाधारण काम के लिए कई पुरस्कार जीत चुके हैं। और अब 'दिल चोरी' के लिए मिर्ची म्यूजिक अवार्ड के साथ हनी सिंह ने अपने शानदार कलेक्शन में एक और अवार्ड शामिल कर लिया है।

साल 2018 में यो यो हनी सिंह ने दिल चोरी और छोट छोटे पेग, (दोनों सोनू के टीटू की स्वीटी; 2018), दिस पार्टी इज़ ओवर नाउ (मित्रों; 2018), रंगतारी (लवयात्री; 2018); शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फ़िल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया था।

यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को डालना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है।

मखना अपनी रिलीज के साथ बहुत कम समय में एक सुपर डुपर हिट गीत बन गया है और इसी के साथ यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेरने में कामयाब रहे है।

काम की बात करें तो, यो यो हनी सिंह इस वक़्त कई परियोजनायों पर काम कर रहे हैं, जिसके लिए वह ज़ोर-जोश से तैयारी कर रहे हैं और अपने सभी प्रशंसकों का अन्य हिट के साथ मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

टॅग्स :हनी सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: 25 वर्षीय मॉडल एमा के साथ हनी सिंह के वीडियो से डेटिंग की अफवाहें उड़ीं, फैंस ने कहा 'किस्मत हो तो भाई जैसी'

बॉलीवुड चुस्कीमहाकाल की शरण में पहुंचे हनी सिंह, वीडियो देख सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल; जानें वजह

बॉलीवुड चुस्कीसोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिसेप्शन में हनी सिंह ने किया परफॉर्म, वीडियो हुआ वायरल, देखें

बॉलीवुड चुस्कीबॉयफ्रेंड जहीर संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, हनी सिंह ने कुछ ऐसे किया कपल को विश...

बॉलीवुड चुस्कीहनी सिंह के शो को लेकर Bookmyshow शो पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?