लाइव न्यूज़ :

सुशांत मामले में हाई कोर्ट ने माना- रिया चक्रवर्ती ड्रग डीलर्स की चेन का हिस्सा नहीं है

By अनुराग आनंद | Updated: October 7, 2020 16:21 IST

ड्रग पेडलर बासित परिहार की जमानत याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देरिया चक्रवर्ती के भाई शौविक की जमानत याचिका खारिज हो गई है।ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल गई है।रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक की जमानत याचिका खारिज हो गई है।

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स कनेक्शन मामले रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। रिया चक्रवर्ती करीब को करीब एक महीने पहले एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। लेकिन अब रिया को जमानत मिल गई है। रिया ने करीब 1 महीना भायखला जेल में बिताया। 

कोर्ट के फैसले के अनुसार, अगर शाम तक पेपरवर्क पूरा हो जाता है तो रिया चक्रवर्ती आज (7 अक्टूबर) को रिहा हो जाएंगी। 'मुंबई मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, रिया के बेल ऑर्डर में कोर्ट ने साफ शब्‍दों में यह माना है कि रिया चक्रवर्ती किसी भी ड्रग डीलर्स की चेन का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में उन्‍हें जेल में रखना उचित नहीं है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी है। वहीं, रिया के भाई शौविक की जमानत याचिका खारिज हो गई है। ऐसे में साफ है कि रिया के भाई को अभी भी जेल में ही रहना होगा। 

ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी है। वहीं रिया के भाई शौविक की जमानत याचिका खारिज हो गई है। इसके अलावा ड्रग पेडलर बासित परिहार की जमानत याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

रिया को एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। अगर उन्हें मुंबई से बाहर जाना है तो मंजूरी लेनी होगी। रिया को जब भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा उन्हें हाजिर होना होगा।

हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को एक बार फिर से कोर्ट से बड़ा झटका लगा था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स मामले में गिरफ्तार सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती सहित 18 लोगों की न्यायिक हिरासत 20 अक्तूबर तक बढ़ा दी थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतहाई कोर्टजेलमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?