लाइव न्यूज़ :

हेमा मालिनी ने तंज में कहा मथुरा से राखी सावंत भी चुनाव लड़ सकती हैं, राखी ने कहा, 'मैं तो देश सेवा के लिए ही पैदा हुई हूं' जानिए पूरा किस्सा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 25, 2022 18:17 IST

राखी सावंत ने हेमा मालिनी के बयान पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि वो मथुरा की सांसद बनती हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी और वो इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दे रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहेमा मालिनी ने तंज में राखी सावंत के मथुरा से सांसद बनने की बात कहीजिसके जवाब में राखी सावंत ने कहा कि मैं तो देश सेवा के लिए ही पैदा हुई हूं हेमा मालिनी ने राखी का नाम अभिनेत्री कंगना रनौत के द्वारा मथुरा से चुनाव लड़ने की संभावना पर लिया था

मुंबई: हिंदी सिनेमा में मशहूर अदाकारा राखी सावंत ने मथुरा की सांसद और लिजेंड्री एक्ट्रेस हेमा मालिनी के बयान पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि वो मथुरा की सांसद बनती हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी और वो इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दे रही हैं।

दरअसल हेमा मालिनी ने राखी सावंत के सांसद बनने की बात एक तंज के तौर पर की, जिसे लेकर राखी सावंत ने ट्वीट करते इमोशनल सा वीडियो साझा किया, जिसमें वो हेमा मालिनी के कथन के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दे रही हैं और साथ में इस बात का दावा कर रही हैं कि वो देश सेवा के लिए पैदा हुई हैं।

राखी सावंत ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए हेमा मालिनी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैं शुक्रगुजार हूं कि प्रधानमंत्री मुझे ये ज़िम्मेदारी देना चाहते हैं और इस बार मुझे चुनाव में खड़ा कर रहे हैं और इसका ऐलान हेमा मालिनी जी ने कर ही दिया है। मैं देश की सेवा के लिए ही पैदा हुई हूं और देश की सेवा ही करना चाहती हूं।"

राखी सांवत ने यह वीडियो तक बनाया जब मथुरा से भाजपा सांसद और वरिष्ठ फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी से पत्रकारों ने आगामी लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत द्वारा मथुरा से चुनाव लड़ने की अटकलों के बारे में पूछा। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हेमा मालिनी ने कहा, "बहुत अच्छी बात है। मथुरा के जो सांसद बनना चाहेंगे उसको तो आप बनने नहीं देंगे। आपको मथुरा में सब फिल्म स्टार ही चाहिए। कल राखी सावंत भी बनेंगी।"

हेमा मालिनी द्वारा कही गई इसी बात को राखी सावंत ने लपक लिया और उनके तंज तो सच मानते हुए खुद की बैटिंग के लिए वीडियो बना डाला। खबरों के मुताबिक बीतेकुछ दिनों से मथुरा में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा मथुरा से टिकट दे सकती है।

वैसे यह कुल मिलाकर यह महज कयासबाजी है, क्योंकि साल 2024 के आम चुनाव अभी बहुत दूर हैं और भाजपा में इस तरह के किसी चर्चा की कोई सुगबुगाहट दूर-दूर तक नहीं नजर आ रही है।

टॅग्स :राखी सावंतहेमा मालिनीकंगना रनौतमथुराBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया