लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस को लेकर हेमा मालिनी ने लोगों से शेयर की मन की बात, कहा- यदि चाहते हैं तीसरे लॉकडाउन की जरूरत न पड़े तो...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 27, 2020 09:27 IST

कोरोना वायरस के कहर के बीच, एक्ट्रेस और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने लोगों के सामने अपनी बात रखी है। हेमा मालिनी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहेमा मालिनी ने देश में बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या पर चिंता जताई है और लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। वीडियो में हेमा ने कहा, ''मीडियाकर्मी, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और सरकार का पूरा सहयोग करें।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी का नया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने देश में बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या पर चिंता जताई है और लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में हेमा मालिनी ने कहा, ''साथियों, देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। 

देखने में आ रहा है कि कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन भी कर रहे हैं। यदि हम चाहते हैं कि यह लॉकडाउन जल्दी खत्म हो जाए और तीसरे लॉकडाउन की जरूरत ना पड़े और ये जो छोटी-सी छूट मिली है वह समाप्त ना हो तो आपको सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा। फेस मास्क, रुमाल, गमछा या दुपट्टे का इस्तेमाल करें।''

वीडियो में हेमा ने आगे कहा, ''मीडियाकर्मी, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और सरकार का पूरा सहयोग करें। प्रशासन के नियमों का सख्ती से पालन करें। यदि आपने कोई लापरवाही की तो वह आप और आपके परिवार पर भारी पड़ेगी। मैं चाहती हूं और पूरा देश भी यही चाहता है कि यह लॉकडाउन जल्दी से जल्दी खत्म हो जाए। तो आप घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए।''

टॅग्स :कोरोना वायरसहेमा मालिनीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?