लाइव न्यूज़ :

हार्दिक पंड्या की मंगेतर ने स्‍वीमिंग पूल के किनारे की ग्लैमरस फोटो की शेयर, फैंस बोले 'भाभीजी प्रणाम..'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 3, 2020 15:20 IST

इन दिनों फैंस के बीच छाई नताशा ने अपनी ग्लैमरस फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अब नताशा ने अपनी कुछ फोटोज इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वह स्विमसूट में नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहार्दिक पंड्या ने नए साल पर अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के साथ सगाई कर लीहार्दिक ने बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नताशा को अंगूठी पहनाई है

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने नए साल पर अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के साथ सगाई कर ली। इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया। हार्दिक ने बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नताशा को अंगूठी पहनाई है। नताशा और हार्दिक काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की साथ की फोटो भी खूब सोशल मीडिया पर सामने आती रही हैं। सगाई के बाद नताशा ने एक खास फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इन दिनों फैंस के बीच छाई नताशा ने अपनी ग्लैमरस फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अब नताशा ने अपनी कुछ फोटोज इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वह स्विमसूट में नजर आ रही हैं।

नताशा की इन ताजा फोटो में फैंस के कमेंट की बाढ़ सी आ गई है। फैंस ने नताशा की फोटो देखकर उन्हें भाभी कहना शुरू कर दिया है। कई फैंस ने कमेंट करके नताशा को भाभी शब्द से संबोधित किया है। सोशल मीडिया पर नताशा की ये फोटो छा गई है।

बता दें कि नताशा ने अपनी सगाई की वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में हार्दिक अपने घुटनो पर बैठकर नताशा को शादी के प्रपोज करते नजर आते हैं, इसके बाद नताशा उनको खड़ा करने की कोशिश करती हैं जब वह नहीं खड़े होते तो वह उनको किस करती हैं। दोनों ने समुद्र के बीच में सगाई की है।

नताशा को मिला फेम

DJ Waley Babu fame Natasha Stankovic ने सिंगर और रैपर बादशाह के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले गाने 'डीजे वाले बाबू' में आने के बाद सनसनी मचा दी थी। इस गाने से ही नताशा को असली पहचान मिली थी। हालांकि सर्बियन मॉडल और एक्ट्रेस नताशा ने प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में एक ऑइटम सॉन्ग के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी।

नताशा बिग बॉस के घर में भी जा चुकी हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस 8 में नजर आई थीं। वह बिग बॉस के घर में 1 महीने तक रही थीं। नताशा ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है।  नताशा ने अजय देवगन की फिल्म एक्शन जैक्सन में काम किया था।

साल 2016 में सौरभ वर्मा निर्देशित 7 आवर्स टू गो में नजर आई। फिल्म में नताशा ने पुलिस का किरदार निभाया था और काफी एक्शन सीन्स करती नजर आई थीं।

साल 2017 में वह फुकरे रिटर्न्स में मेहबूबू गाने में ठुमके लगाती नजर आईं। इतना ही नहीं नताशा ने शाहरुख की फिल्म जीरो में कैमियो भी किया है। वेबसीरीज द हॉलीडे में भी काम किया हैय़ इतना ही नहीं एक्ट्रेस नच बलिए 9 में अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई थीं।

टॅग्स :नताशा स्टेनकोविक
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVideo: हार्दिक पंड्या तलाक के बाद पहली बार बेटे अगस्त्य से मिले, खूब की मस्ती, सामने आया वीडियो

क्रिकेटक्या हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टेनकोविक को दिया धोखा? क्रिकेटर की पूर्व पत्नी की पोस्ट से फैंस हुए हैरान

क्रिकेट4 साल का हुआ हार्दिक पांड्या का बेटा, नताशा ने सर्बिया में मनाया अगस्त्य का बर्थडे, बेटे से दूर तड़पता दिखा क्रिकेटर

क्रिकेटतलाक के बाद पहली बार हार्दिक ने नताशा की पोस्ट पर किया रिएक्ट, ट्रोलर्स की बोलती बंद

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: नताशा के पीछे दौड़ा 'लिटिल पांड्या', सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया