लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी और अमित शाह पर विवाद टिप्पणी करना हार्ड कौर को पड़ा महंगा, ट्विटर ने अकांउट किया सस्पेंड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 13, 2019 16:54 IST

पीएम मोदी और अमित शाह को हार्ड कौर का विवादित टिप्पणी करना महंगा पड़ गया है। एक वीडियो में हार्ड मे कहा था कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस नहीं बल्कि खालिस्तानी झंडे फहराएंगे और रेफरेंडम 2020 को आगे बढ़ाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगर हार्ड कौर हाल ही में विवादों में घिरी थी। हार्ड ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान दिया था।

सिंगर हार्ड कौर हाल ही में विवादों में घिरी थी। हार्ड ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान दिया था। अब हार्ड कौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है।  रैपर हार्ड कौर  का विवादित वीडियो आने के बाद उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है।

हेडलाइंस टुडे की खबर के अनुसार हार्ड कौर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। यह सस्पेंड क्यों किया गया है इस बारें में अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन कहा जा रहा है कि खालिस्तान सपोटर्स के साथ अमित शाह और पीएम मोदी के ऊपर विवादित टिप्पणी करने पर ट्विटर ने एक्शन लिया है।

जानें पूरा मामला

सोशल मीडिया पर हार्ड खालिस्तान समर्थकों के साथ का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हार्ड के साथ खालिस्तान समर्थक नजर आ रहे हैं, जो खालिस्तान की मांग कर रहे हैं।

सिंगर इस वीडियो में रैफरेंडम 2020 का समर्थन करते हुए नजर रही हैं। इस वीडियो में सभी लोग पीएम मोदी को अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं। वह कहते नजर आ रहे हैं कि इस 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस नहीं बल्कि खालिस्तानी झंडे फहराएंगे और रेफरेंडम 2020 को आगे बढ़ाएंगे।

 ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि हार्ड जिस खालिस्तान संगठन के साथ नजर आ रही हैं वह भारत में बैन है। इतना ही नहीं ये वीडियो लंदन का बताया जा रहा है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार