लाइव न्यूज़ :

खालिस्तानी समर्थकों के साथ हार्ड कौर ने PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को कहे अपशब्द, देखें वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 13, 2019 15:49 IST

अब हार्ड कौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगर हार्ड कौर हाल ही में विवादों में घिरी थी।हार्ड ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान दिया था।

सिंगर हार्ड कौर हाल ही में विवादों में घिरी थी। हार्ड ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान दिया था। अब हार्ड कौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है। 

इस बार वह खालिस्तान समर्थकों के साथ नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर हार्ड खालिस्तान समर्थकों के साथ का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हार्ड के साथ खालिस्तान समर्थक नजर आ रहे हैं, जो खालिस्तान की मांग कर रहे हैं। साथ ही ब्रिटिश रैपर सिंगर इस वीडियो में रैफरेंडम 2020 का समर्थन करते हुए दिख रही है। इस वीडियो में सभी लोग पीएम मोदी को अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं। वह कहते नजर आ रहे हैं कि इस 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस नहीं बल्कि खालिस्तानी झंडे फहराएंगे और रेफरेंडम 2020 को आगे बढ़ाएंगे।

 ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि हार्ड जिस खालिस्तान संगठन के साथ नजर आ रही हैं वह भारत में बैन है। इतना ही नहीं ये वीडियो लंदन का बताया जा रहा है।

 इस वीडियो के कारण हार्ड कौर की भारत में जमकर आलोचन की जा रही है। ऐसा पहली बार नहीं है कि हार्ड खालिस्तान का समर्थन करती नजर आई हों, इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह भारत विरोधी बात करते हुए नजर आ रहीं थी और खालिस्तान का समर्थन कर रहीं थी।बॉलीवुड में हार्ड कौर ने कई गानों को अपनी आवाज भी दी है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?