लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: जब ऐश्वर्या राय के लिए विवेक ओबरॉय ने सलमान खान से लिया था पंगा, जानिए जीवन से जुड़ीं दिलचस्प बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 3, 2018 09:05 IST

Happy Birthday Vivek Oberoi: अपने जमाने के अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के बड़े बेटे विवेक ओबेरॉय का जन्‍म हैदराबाद में हुआ था।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय को जितना नाम फिल्मों से मिला, उससे ज्यादा इन दिनों उनकी दरियादिली में मिला है। विवेक का आज (3 सितंबर) जन्मदिन है। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से फैंस को अपनी तरफ मोहित कर लिया था। अपने जमाने के अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के बड़े बेटे विवेक ओबेरॉय का जन्‍म हैदराबाद में हुआ था। विवेक ने मेयो कॉलेज अजमेर से अपनी स्‍टडीज की हैं, अपनी ग्रेजुऐशन की पढ़ाई के दौरान विवेक मुंबई आए और मिठीबाई कॉलेज ज्‍वाइन किया। विवेक के जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ अहम बातें-

स्क्रिप्ट राइट का था सपना

अपनी पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क गये और वहां पर उन्‍होंने एक्‍टिंग में अपनी मास्‍टर्स डिग्री हासिल की। फैंस को शायद ही ये पता हो कि ये मझा हुआ कलाकार  स्‍क्रिप्‍ट राइटिंग में भी हाथ आजमाया है। वह लिखने काशौक रखते हैं और फिल्में लिखना भी चाहते थे। साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' एक अच्छी शुरुआत करने वाले विवेक को इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर अवर्ड भी मिला था।

सलमान से पंगा

हर किसी को पता है एक दौर ऐसा खा जब ऐश्वर्या राय, सलमान खान एक दूसरे के इश्क में गिरफ्तार थे। अचानल से सलमान खान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या की जिंदगी में विवेक की एंट्री हुई। कहते हैं दोनों फिल्म 'क्यों हो गया न'  के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। जिस दोनों विवेक ऐश्वर्या के करीब थे उन्हीं दिनों उन्होंने एक होटल के कमरे में प्रेस कॉनफ्रेंस बुलाई और खुलासा किया कि उन्हें सलमान की तरफ से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। सलमान पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा  था कि सलमाने ने उन्हें 42 बार कॉल किया। कहते हैं ये कदम ऐश्वर्या के लिए उन्होंने उठायाथा इसके बाद से ही सलमान विवेक में बातचीत बंद है। 

करते हैं इनके लिए काम

विवेक नेक दिली के लिए जाने जाते हैं वह आज के समय में कई फिल्‍ंथ्रॉफिकल कामों से भी जुड़ हुए हैं। साल 2004 में आई सुनामी के कहर से तबाह हुए लोगों की उन्होंने खूब मदद की थी। वह वो वर्ल्‍ड हेल्‍थ ऑग्रेनाइजेशन के एंटी टोबैको मिशन के स्‍पोक्‍स पर्सन भी जुड़े हैं। इतना ही नहीं वह कई फेटल डिसीज और वोमन वेलफेयर की चैरिटीज के लिए भी काम करते हैं।  विवेक का अपनी मां के नाम पर यशोधरा ओबेरॉय फाउंडेशन नाम का एक चैरिटी ट्रस्‍ट भी है। 

विवेक की संपत्ति

विवेक ओबरॉय इन दिनों भले फिल्मों से दूर हैं लेकिन पैसे में वो किसी से कम नहीं हैं। विवेक का अपना प्रोडक्शन भी हाउस है।  कहा जाता है कि विवेक के पास लगभग 1 करोड़ 40 लाख डॉलर की संपत्ति है. यानी लगभग 90 करोड़ रुपये है, विवेक ओबेरॉय की अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी भी है।

 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?