लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: जब एक Kiss को लेकर शिल्पा शेट्टी के नाम जारी हो गया था गैर-जमानती अरेस्ट वॉरेंट

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 8, 2018 05:32 IST

Happy Birthday shilpa shetty: 1993 में 'बाजीगर' से अपना करियर शुरु करने वाली शिल्पा अभी तक हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में करीब 40 फिल्में कर चुकी हैं। 1994 में 'आग' शिल्पा की पहली फिल्म थी , जिसमें वह लीड एक्ट्रेस थी। 

Open in App

मुंबई, 8 जून: बॉलीवुड इंडस्ट्री में दो दशक से भी ज्यादा निकाल चुकी शिल्पा शेट्टी का आज जन्म दिन है। शिल्पा का जन्म 8 जून 1975 को मैंगलोर कर्णाटक में हुआ था। 25 साल पहले फिल्म बाजीगर ने अपनी अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली शिल्पा ने अबतक 40 फिल्मों में काम किया है। शिल्पा ने फिल्मों के साथ आइटम सॉन्ग से लेकर योगा और आईपीएल की क्रिकेट टीम तक खरीदी और खुब सफलता पाई। 

शिल्पा के पिता का नाम सुरेन्द्र शेट्टी और माता का नाम सुनन्दा है। शिल्पा के पिता  औषधि निर्माण उद्योग में काम करते हैं। शिल्पा की छोटी बहन शमिता शट्टी भी एक्ट्रेस हैं। शिल्‍पा ने मुंबई में चेंबूर के एंथनी गर्ल्‍स स्‍कूल हाईस्‍कूल की पढ़ाई पूरी की और फिर पोद्दार कॉलेज से डिग्री ली है। शिल्पा भरतनाट्यम की नृत्‍यांगना भी हैं। इसके साथ ही वह स्‍कूली दिनों में वो वॉलीबॉल टीम की कैप्‍टन भी रह चुकी हैं। साथ ही कराटे में ब्लैक बेल्ट भी रह चुकी हैं।

शिल्पा शेट्टी हमेशा अपनी सेक्सी फिगर और छरहरे बदन के लिए बॉलीवुड में जानी जाती हैं। शिल्पा आज एक बेटे की मां हैं लेकिन आज भी वह उसी छरहरी काया और सेक्सी लुक के साथ दिखती हैं। 1993 में 'बाजीगर' से अपना करियर शुरु करने वाली शिल्पा अभी तक हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में करीब 40 फिल्में कर चुकी हैं। 1994 में 'आग' शिल्पा की पहली फिल्म थी , जिसमें वह लीड एक्ट्रेस थी। 

शिल्पा ने फिल्मी जगत में जितना नाम कमाया है, उतनी ही शिल्पा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी में भी रही हैं। शिल्पा शेट्टी सबसे ज्यादा चर्चा में अक्षय कुमार के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर रहीं। कहा जाता है कि इन दोनों का अफेयर 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' फिल्म से शुरू हुआ था। शिल्पा शेट्टी ने अक्षय पर प्यार में धोखा देने तक का आरोप लगा दिया था। शिल्पा ने कहा था, अक्षय ने उनका इस्तेमाल किया है। 

शिल्पा और अक्षय का काफी लंबे वक्त तक अफेयर रहा था। 'धड़कन'फिल्म के बाद इन दोनों ब्रेकअप हो गया था। एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा ने कहा था - 'जब आप किसी से प्यार करते हैं वो आपको धोखा दे तो खराब लगता है। शिल्पा अक्षय से बेहद प्यार करती थी, इसलिए ब्रेकअप के बाद वह एकदम टूट सी गईं थी। अक्षय से ब्रेकअप के बाद शिल्पा को लेकर कई विवाद भी हुए। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक में ही खुद के और अक्षय कुमार के बारे में अफेयर की खबरें प्रकाशित करने वाले एक मैग्जीन के खिलाफ केस कर दिया था। 

अक्षय के बाद शिल्पा शेट्टी रिचर्ड गेयर के साथ किस के सीन को लेकर भी काफी सुर्खियों  में रहीं। साल 2007 में नई दिल्ली में एक कार्यक्रम हुआ था, जो एचआईवी एड्स से जुड़ा जागरूकता पर आधारित था। इस कार्यक्रम के दौरान शिल्पा स्टेज पर थीं और उनके साथ स्टेज पर हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रिचर्ड गेयर थे। मंच पर रिर्चड ने जिस तरीके से शिल्पा को किस किया था, वह काफी कॉन्ट्रोवर्सी में छाया था।

इस किस की वजह से शिल्पा को कानूनी पचड़ों में भी फंसना पड़ गया था। तमिल न्यूजपेपर में उनकी आपत्तिजनक फोटो छपने पर उनके ऊपर मदुरई कोर्ट ने गैर-जमानती अरेस्ट वॉरेंट जारी कर दिया था।

शिल्पा फिलहाल किसी फिल्मों में नहीं आ रही हैं, वह ज्यादतर अभी टीवी के रियलिटी शो में बतौर जज की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा शिल्पा अपने आईपीएल की टीम को लेकर भी काफी बिजी रहती हैं। इसके साथ-साथ शिल्पा का यू-ट्यूब पर एक चैनल है, जिसमें वह योगा के टिप्स देती हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी ने ₹60 करोड़ के 'धोखाधड़ी मामले' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- महिला की गरिमा को 'कुचला गया'

बॉलीवुड चुस्की20-24 परिसरों पर छापेमारी, शिल्पा शेट्टी से जुड़ी कंपनी पर शिकंजा, जानिए कहानी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस