लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल सलीम खान: हिट फिल्मों के बदशाह थे सलीम-जावेद, जोड़ी टूटने पर चले गए थे डिप्रेशन में

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 24, 2018 07:47 IST

Happy Birthday Salim khan(सलीम खान बर्थडे/जन्मदिन): बॉलीवुड के मशहूर राइटर सलीम खान का आज जन्‍मद‍िन है। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को मध्‍य प्रदेश के इंदौर में हुआ था।

Open in App

बॉलीवुड के मशहूर राइटर सलीम खान का आज जन्‍मद‍िन है। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को मध्‍य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। सलीम बॉलीवुड में एक बेहतरीन लेखक के तौर पर जाने जाते हैं।  वो बंबई आए तो हीरो बनने थे, लेकिन बन गए एक लेखक। ऐसे लेखक, जिसने अपने जोड़ीदार जावेद अख्तर के साथ मिल कर सत्तर के दशक के हिन्दी सिनेमा को बिल्कुल बदल डाला था।  सलीम का नाम और भी बॉलीवुड में बिना जावेद के नहीं लिया जाता है। शायद यहीं कारण है कि जब उनके दोस्त ने उनका साथ छोड़ा था तो वह डिप्रेशन में चले गए थे।

सलीम हीरो बनने आए

सलीम खान इंदौर से मुंबई हीरो बनने आए थे और उन्होंने इसकी शुरूआत भी की। फिल्म ‘सरहदी लुटेरा’ में वह हीरो के किरदार में फैंस के सामने आए। इस फिल्म में जावेद अख्तर असिस्ट के तौर पर काम कर रहे थे। यहीं दोनों की मुलाकात हुई और दोस्ती भी हो गई।

साथ में की फिल्में

जावेद को लिखने का शौक था वो जल्द समझ गए थे कि उनका दोस्त भी बेहतदीन लेखक है। ऐसे में सलीम ने भी अभिनय छोड़ने का फैसला लिया और राइटर में करियर बनाने का फैसला किया। इसके बाद सलीम-जावेद की इस जोड़ी ने करीब 15 साल तक एक दूसरे के साथ काम किया। दोनों ने साथ में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। ‘सीता और गीता’, ‘हाथी मेरे साथी’, ‘यादों की बारात’, ‘हाथ की सफाई’, ‘शोले’, ‘क्रांति’, ‘त्रिशूल’, ‘जमाना’, ‘मिस्टर इंडिया’। दोनों ने जितनी भी फिल्में साथ में की सभी पर्दे पर हिट साबित हुईं। 

सबसे महंगी जोड़ी 

सलीम को मुकाम अभिनय में चाहिए था वो उनको लेखन से मिला। कहते हैं यही कारण था कि उस वक्त की ये जोड़ी सबसे महंगी थी इतनी की ये स्टार्स से भी ज्यादा पैसे लेते थे। सलीम-जावेद की इस कामयाब जोड़ी ने छह फिल्मफेयर अवार्ड्स अवार्ड अपने नाम किए हैं।

टूट गई जोड़ी

एक दिन अचानक इन दोनों की जोड़ी किस कारण से हमेशा के लिए टूट गई थी। मिस्टर इंडिया इसके पीछे का कारण है। असल में अमिताभ ने इसको करने से मना कर दिया था तो सलीम इससे गुस्सा हो गए और वह उनके बिना काम करना चाहते थे लेकिन जावेद इसके लिए राजी नहीं हुए। यहीं से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई।  सलीम खान ने इंटरव्‍यू में बताया कि एक शाम जावेद अख्‍तर ने ही उनसे कहा कि अब दोनों को अलग-अलग काम करना चाहिए। सलीम खान उस वाकये को याद करते हुए कहते हैं, ‘मैं जावेद के घर पर था। हम किसी प्रोजेक्‍ट पर चर्चा कर रहे थे। दिनभर के काम के बाद जब मैं वहां से निकलने वाला था। जावेद साहब ने कहा कि उन्‍हें लगता है कि अब हम दोनों को अलग-अलग काम करना चाहिए। मैं उनकी बात सुनकर थोड़ी देर चुप रहा। फ‍िर मैंने उनसे कहा- मुझे पूरा भरोसा है कि आपने बहुत सोच-समझकर ये फैसला किया होगा और शायद मेरे कुछ कहने से आपका फैसला नहीं बदलेगा।’

 डिप्रेशन का शिकार

सलीम ने ये भी बताया कि जोड़ी  टूट जाने से वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। जिस  जिस कारण से लंदन चले गए थे, लेकिन वहां से जब वह वापस आए तब तक उनकी दोस्ती पूरी तरह से बद चुकी थी।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?