लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Rajinikanth: रजनीकांत को 74वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, अभिनेता कमल हासन और विजय ने दी शुभकामनाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2024 14:36 IST

Happy Birthday Rajinikanth: तमिल अभिनेता और भारतीय सिनेमा के सबसे सफल एवं लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक रजनीकांत बृहस्पतिवार को 74 वर्ष के हो गए। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Open in App

Happy Birthday Rajinikanth: तमिल अभिनेता और भारतीय सिनेमा के सबसे सफल एवं लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक रजनीकांत बृहस्पतिवार को 74 वर्ष के हो गए। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा, "मेरे अजीज दोस्त और दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिन्होंने सीमाओं को पार कर अपने अभिनय और शैली से छह से साठ साल तक के सभी लोगों को अपना प्रशंसक बनाया है!" सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा, "आप हमेशा खुश रहें और फिल्म उद्योग में अपनी निरंतर सफलताओं से लोगों का मनोरंजन करते रहें।"

पूर्व मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव ए के पलानीस्वामी ने भी सोशल मंच 'एक्स' के जरिए अभिनेता रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "मेरे प्यारे दोस्त और अभिनेता राजनीकांत को जन्मदिन की बधाई जिनके अद्वितीय अभिनय कौशल के कारण विश्वभर में उनके प्रशंसक हैं और जिनके आस-पास रहना हमेशा खुशी प्रदान करता है।" पलानीस्वामी ने कहा, "मेरे प्रिय मित्र श्री रजनीकांत जो फिल्म उद्योग में अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में हैं, उन्हें मैं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे और सालों तक अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहेंगे l" पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने एक पोस्ट में अपने प्रिय मित्र, पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रजनी को दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह और भी ऊंचाइयां छूएं।

अभिनेता-राजनेता कमल हासन और विजय तथा अभिनेता एस जे सूर्या ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर रजनीकांत को सफलता, अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और एक बेहतरीन वर्ष की शुभकामनाएं दीं। रजनीकांत ने अपनी फिल्मों में दमदार भूमिकाओं और प्रभावशाली संवाद अदायगी से अपनी एक अलग पहचान बनाई और खुद की शैली स्थापित की। 12 दिसंबर, 1950 को जन्मे रजनीकांत का सफल करियर पांच दशकों से अधिक लंबा है और उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में फिल्में की हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके प्रशंसक कार्तिक ने मदुरै के तिरुमंगलम में अरुलमिगु श्री रजनी मंदिर की स्थापना की और 11 दिसंबर को उसमें रजनीकांत की प्रतिमा स्थापित की।

टॅग्स :रजनीकांतकमल हासनबर्थडे स्पेशलएमके स्टालिन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?