लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल परिणीति चोपड़ा: 12वीं पास करने पर राष्ट्रपति ने किया था सम्मानित, जानिए जीवन से जुड़ी खास बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 22, 2018 07:47 IST

बॉलीवुड में अपने बिंदास अंदाज, अभिनय और गायन से फैंस को दीवाना करने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का आज (22 अक्टूबर) जन्मदिन है।

Open in App

बॉलीवुड में अपने बिंदास अंदाज, अभिनय और गायन से फैंस को दीवाना करने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का आज (22 अक्टूबर) जन्मदिन है। 22 अक्टूबर 1988 को जन्मी परिणीति प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। लेकिन उन्होंने इस छवि से निकल पर आज सिने-जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' से परी ने बतौर एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत की थी इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद फिर कभी परिणीति ने अपने जीवन में पीछे पलटकर नहीं देखा। परिणीति ने भले की ज्यादा बॉलीवुड फिल्में ना की हों लेकिन अपने चार्मिंग लुक को लेकर वो हमेशा पसंद की जाती हैं। परीणीति के बर्थडे पर हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसी बाते बता रहे हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे और उनके फैन होने के नाते आप ये बातें जरूर जानना चाहेंगे।

राष्ट्रपति ने किया था सम्मानित 

ऐसे तो परिणीति के फैंस जानते हैं कि वो शानदार अभिनय करती हैं। लेकिन से बात वो शायद नहीं जानते हैं कि पढ़ाई में काफी अच्छी हैं। परिणीति ने 12th क्लास में टॉप किया था इसके बाद उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया गया था। परिणीति ने मैंनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस, बिजनेस और इक्नॉमिक्स की पढ़ाई की है। फाइनेंस की पढ़ाई पूरी करने के बाद परी इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं उन्होंने कुछ वक्त बैंक में नौकरी भी की। लेकिन मंदी के चलते उनकी नौकरी चली गई। फिर वो 2009 में भारत आ गईं और यहां उन्होंने यश राज फिल्म बैनर में काम किया।

नहीं बनना चाहती थीं अभिनेत्री

जैसा की परिणीति के फैंस को पता है फिल्मों में काम करने से पहले उनको मैंनचेस्टर यूनाइटेड क्लब के साथ काम कर चुकी हैं। कहा जाता है कि वह कभी फिल्मों में काम करना नहीं चाहती थीं। परीणिती ने वहां करीब तीन साल काम किया लेकिन उन्हें फुटबॉल में कोई दिचलस्पी नहीं थी इसलिए उन्होंने वो नौकरी छोड़ दी। कहते हैं यश राज बैनर में काम करने के दौरान के परीणीति ने एक दिन के लिए रानी मुखर्जी की पीए का काम भी काम किया था। परीणीति का कहना है रानी ही वो पहील शख्स थीं जिन्होंने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में हाथ आजमाना चाहिए।

सैफ की थीं दीवानी

लाखों लड़कियों की तरह परिणीति भी बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की दिवानी हैं। परिणीति सैफ को एक समय में इतना पसंद करती थीं कि उनसे शादी करना चाहती थीं। 

गायक भी हैं

परीणीति एक अच्छी अभिनेता के अलावा एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर हैं। परीणीति ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' में गाना भी गाया था। परी का 'माना की हम यार नहीं' गाना काफी लोगों ने काफी पसंद भी किया था।

टॅग्स :परिणीति चोपड़ाबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?