लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: 'चुपके-चुपके' अपना दिल इस एयरहोस्टेस को दे बैठे थे गजल बाहशाह पंकज उधास, सुनिए चुनिंदा 7 गजलें

By मेघना वर्मा | Updated: May 17, 2019 07:24 IST

Happy Birthday Pankaj Udhas: 70 के दशन में पंकज उधास ने पहली बार फरीदा को देखा। पहली ही नजर में फरीदा को वो अपना दिल दे बैठे।

Open in App

गजल की दुनिया के बेहतरीन कलाकार पंकज उधास आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। 'चिट्ठी आई है' और 'ऐ मेरी जिंदगी कुछ तो दे मश्वरा' जैसी गजलों से लोगों के दिलो में घर करने वाले पंकज उधास बचपन से ही संगीत के शौकीन थे। कहा जाता है कि अपने बड़े भाई के साथ छोटे पन से ही वो गाना सीखा करते थे। रंगमंच पर उनकी पहली गायकी का नमूना भारत-चीन युद्ध के समय हुआ। जहां 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाकर पंकज ने सबका दिल जीत लिया। 

बस इसके एक के बाद एक कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते गए। तीन एलबम लॉन्च होने के बाद पंकज गजल की दुनिया में एक बड़ा नाम बनकर उभर आए। 70 के दशन में पंकज ने पहली बार फरीदा को देखा। पहली ही नजर में फरीदा को वो अपना दिल दे बैठे। ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे पंकज ने एयर होस्टेस फरीदा से अपने दिल की बात कह दी। 

जब गायकी की दुनिया में पंकज ने प्रसिद्ध पा ली तब फरीदा के पिता से उनका हाथ मांगने गए। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा- जब पहली बार वो फरीदा के पिता से मिले तो बहुत नर्वस थे। फरिदा के पिता मान गए और साल 1982 की 11 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 

अपने करियर में पंकज उधास ने बेहतरीन नगमें गाए। आज उनके जन्मदिन पर सुनिए उनके कुछ मशहूर नगमें...

चिट्ठी आई हैपंकज उधास के कुछ सबसे बेहतरी नज्मों में जो गजल सबसे पहले याद आती है वो है नाम फिल्म का उनका गाना चिट्ठी आई है। कुमार गौरव, नूतन और संजय दत्त की साल 1986 में आई। जिसका ये गाना लोग आज भी गुनगुनाते हैं।

2. यूं मेरे खत का जवाबमहक एलबम के इस गाने को टीसीरीज की ओर से लाया गया था। इस गाने में जॉम एब्राहम को कास्ट किया गया था। 

3. चांदी जैसा रंग है गोरी पंकज उधास ने कई लाइव परफॉर्मेंस भी दी। जिसमें लोगों को हंसाया भी और अपनी आवाज से दीवाना भी बनाया। उन्हीं में से एक गाना है ये...

4. आहिस्ता...कीजिए बातेंपंकज उधास के कुछ बेहतरीन गानों में से एक है आहिस्ता गाना। जिसे सुनकर आज भी दिल के तार झनक जाते हैं। 

5. वो भी तो कुछ तड़पा होगाशागुफ्ता एलबम की ओर से रिलीज किए गए इस गाने को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। 

6. ऐ गमे जिंदगी कुछ तो मश्वरा देनायाब एलबम का ये गाना लोगों के दिलों को छू गया। जिंदगी और प्यार के बीच की इस लड़ाई को पंकज ने अपनी आवाज से बखूबी बताया था। 

7. चुपके-चुपकेबहुत कम लोग जानते हैं कि पंकज उधास के इसी गाने से पहली बार पंकज उधास ने स्क्रीन पर अपना डेब्यू किया था। इसी गाने में जॉन को लोगों ने जितना पसंद किया उतना ही जॉन की एक्टिंग को भी सराहा गया था। 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?