लाइव न्यूज़ :

Yo Yo Honey Singh Birthday Special: यो यो हनी सिंह के इन 10 गानों के बिना आपकी बर्थडे पार्टी भी है अधूरी

By मेघना वर्मा | Updated: March 15, 2019 09:38 IST

Honey Singh Birthday Special (यो यो हनी सिंह बर्थडे | यो यो हनी सिंह जन्मदिन | Yo Yo Honey Singh Birthday): ने फिल्म शकल पर मत जाना से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद हनी सिंह को 2013 में आई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से ख्याति मिली। उनके गाने लुंगी डांस लोगों की जुबान पर आज भी हैं।

Open in App

हनी सिंह एक ऐसा नाम हैं जिन्हें आज के समय में बच्चा-बच्चा जानता है। यो यो हनी सिंह आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने गानों और रैप से लोगों के दिलों और लोगों की पार्टी में जगह बनाने वाले हनी सिंह पहले सिर्फ एक रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट थे। धीरे-धीरे बॉलीवुड से उन्हें ऑफर आने लगे और बस एक समय ऐसा आया कि हनी सिंह के रैप ने पूरे यंगस्टर्स के बीच छा गए। 

पंजाब के सिख परिवार में 15 मार्च 1989 को जन्मे हनी सिंह का बचपन का नाम हिरदेश सिंह था। ट्रिनीटी स्कूल से म्यूजिक सीखने के बाद हनी अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गए। हनी सिंह इंग्लिश से ज्यादा पंजाबी और हिंदी भाषा में रैप रना पसंद करते हैं। कॉलेज के फेस्टिवल और परफॉर्मेंस कर चुके हैं। 

हनी सिंह ने फिल्म शकल पर मत जाना से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद हनी सिंह को 2013 में आई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से ख्याति मिली। उनके गाने लुंगी डांस लोगों की जुबान पर आज भी हैं। बस इसके बाद हनी सिंह रुके नहीं। एक के बाद एक उनके जबजस्त गानों ने पूरी दुनिया में उन्हें पहचान दिला दी। हनी सिंह के बर्थडे पर सुनिए उनके टॉप 15 सॉग्स। 

1. अंग्रेजी बीट देदीपिका पादुकोण, डायना और सैफ अली खान की फिल्म कॉकटेल का गाना अग्रेंजी बीट पर फुल पार्टी सॉग है। गाने के पहले बीट से ही आप पर ही मस्ती का मूड छा जाएगा। दीपिका इस गाने में बेहद खूबसूरत लगी हैं। 

2. पार्टी ऑन माई माइंडरेस 2 के इस गाने में जॉन के साथ सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और जैकलीन दिखाई दिए हैं। इस गाने में भी हनी सिंह के रैप ने अपना जादू चलाया है। 

3. बर्थडे बैश किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी हो या पब। हर जगह आपको ये गाना सुनने को मिल जाएगा। दिव्यांशु शर्मा के इस गाने पर आप डांस करने पर मजबूर हो जाएंगे। 

4. चार बोतल वोड़कारागिनी एमएमएस 2 के इस गाने नें हनी सिंह को सबसे ज्यादा पसंदीदा गाना कहा जा सकता है। इसमें हनी सिंह के साथ सनी लियोनी भी दिखाई दी हैं। 

5. पार्टी ऑल नाइटअक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म बॉस का ये गाना आज भी हर पार्टी और शादी, बारात में जरूर बजता। गाने की लिरिक्स के साथ अक्षय की एनर्जी इस गाने को और बेहतरीन बनाती है। 

6. पार्टी विथ अ भूतनाथजो भूत के साथ भी पार्टी कर ले वो है हनी सिंह। जी हां अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म भूतनाथ का ये गाना भी बहुत फेमस हुआ था। 

7. धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आनासोनम कपूर और ऋतिक रोशन के इस गाने ने रिकॉर्ड बना लिया था। हनी सिंह के इस गाने को यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गाने का रिकॉर्ड बनाया था। 

8. दिल चोरी आखिरी साल आई फिल्म सोनू के टीटू के स्वीटी का ये गाना लोगों को काफी पसंद आया था। 

9. ब्लू आईससाल 2013 में आया हनी सिंह का ये गाना आज भी लोग गुनगुनाते दिख जाएंगे। गाने में हनी सिंह के गानों के साथ उनका डांस भी लोगों को काफी पसंद आया था। 

10.आता माझी सटकीसिंघम 2 के इस गाने ने भी बवाल मचा दिया था। लोगों को ये गाना इतना पसंद आया था कि इस गाने पर रिएलिटी शोज में लोगों ने परफॉर्मेंन्स दे डाली थी। 

टॅग्स :हनी सिंहबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?