लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: मिस इंडिया प्रतियोगिता और 'बिग बॉस' जीतने से लेकर अबतक ऐसा रहा गौहर खान का सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 23, 2018 08:18 IST

गौहर का जन्म 23 अगस्त 1983 को हुआ था। मॉडलिंग से लेकर डांसिग और अभिनय में वह अपनी पहचान बना चुकी हैं।

Open in App

अपनी खूबसूरती और अदाओं से फैंस को दीवाना करने वाली गौहर का आज जन्मदिन है। ग्लैमर जगत की अभिनेत्री, डांसर और बिग बॉस-7 रियलिटी शो की विनर गौहर खान का आज जन्मदिन है। गौहर का जन्म 23 अगस्त 1983 को हुआ था। मॉडलिंग से लेकर डांसिग और अभिनय में वह अपनी पहचान बना चुकी हैं। खाना बनाने की शौक रखने वाली गौहर खान ने बिग बॉस जीतकर आज अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिल्म 'आन-मैन एट वर्क' के  'नशा..' गाने में उन्होंने अपने डांस के जरिए जलवे बिखेरे थे। आइए जानते हैं गौहर की कुछ खास बातें

मिस इंडिया में लिया भाग

गौहर ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग के तौर पर थी। थोड़े ही समय में उन्होंने खुद की एक अच्छी मॉडल के तौर पर पहचान बना ली थी। इसके बाद गौहर ने मिस इंडिया कौंटेस्ट में भाग लिया। 2002 में  केवल 18 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में गौहर खान ने हिस्सा लिया था। हांलाकि गौहर इसको जीत नहीं पाईं लेकिन इसमें वो चौथे स्थान पर आई थीं।

बिग बॉस जीता

रिएलटी शो बिग बॉस 7 को गौहर खान ने जीता था। गौहर को पुरस्कार के रूप में 50 लाख कैश और ट्रॉफी मिली थी। इस शो में उन्होंने तनीषा मुखर्जी को हराकर शो अपने नाम किया था। ऐसे में गौहर के लिए शो जीतना इतना आसान नहीं था लेकिन घर के अंदर फैंस को गौहर पसंद आईं और उन्हें विजयी बनाया था। 

डांस के साथ इनका है शौक

गौहर डांस का बेहद शौक रखती हैं। इसका रूप फैंस उनके आइटम नंबर में देख भी चुके हैं। वह कई फिल्मों बतौर आइटम नंबर डांस कर चुकी हैं। डांस के अलावा गौहर को खाना बनाना भी पसंद है। साथ ही शौपिंग करना बहुत पसंद है वे जहां भी जाती हैं अपनी मनपसंद चीजें जरूर खरीदती हैं।

कुशाल टंडन के साथ रिश्ता

गौहर खान और कुशाल टंडन से दोस्त बिगबॉस के शो में हुई। दोनों को शो के अंदर एक दूसरे के करीब आते हर किसी ने देखा था। शो के बाद भी दोनों के करीब होने की बातें सामने आती रहीं। इसके बाद दोनों राहत फते अली खान के एक एल्बम में भी साथ नजर आए थे। दोनों को बहुत बार सार्वजनिक रूप से भी साथ देख गया था। वे एकसाथ छुट्टियों पर गोवा भी गए थे। हांलाकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और एक दिन दोनों अलग हो गए।

बॉलीवुड में करियर

 2009 में गौहर ने यशराज बैनर की फिल्म 'रॉकेट सिंह- सेल्समैन ऑफ द ईयर' से उन्होंने अभिनय में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 2011 में फिल्म 'गेम' और फिर  2012 में फिल्म 'इशकजादे' में नजर आईं।  

टॅग्स :गौहर खानबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?