लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: किसी रोमांटिक फिल्म से कम नहीं आदित्य-रानी की लव स्टोरी, रानी के लिए छोड़ दिया था घर

By उस्मान | Updated: May 21, 2018 10:29 IST

आदित्य का जन्म 21 मई 1971 को हुआ था। रोमांटिक फिल्म बनाने वाले इस निर्माता की लव स्टोरी भी काफी रोमांटिक रही है। 

Open in App

फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा आज अपना 48 वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड को 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'मोहब्बतें' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सैकड़ों सुपरहिट फिल्में देने वाले आदित्य का जन्म 21 मई 1971 को हुआ था। रोमांटिक फिल्म बनाने वाले इस निर्माता की लव स्टोरी भी काफी रोमांटिक रही है। 

रानी मुखर्जी से हुआ प्यार

बेशक आदित्य मीडिया से बचकर रहते हैं लेकिन वो अपने प्यार को नहीं छिपा पाए। रानी मुखर्जी के साथ उनका लंबा समय तक अफेयर रहा और सोशल लाइफ से दूर रहने वाले आदित्य ने 2014 में रानी मुखर्जी से शादी कर ली। 

रानी के लिए छोड़ दिया था घर

खबरों की मानें तो उन्होंने रानी के लिए अपना घर भी छोड़ दिया था। आदित्य और रानी के अफेयर की चर्चा होने लगी थी। इस बात से यश चोपड़ा नाखुश थे। इससे नाराज होकर आदित्य घर छोड़कर होटल में रहने लगे थे। कहा तो यह भी जाता है कि शादी से पहले आदित्य और रानी दो साल तक लिव इन रिलेशन में रहे थे।

2001 में हुई थी पहली शादी

आदित्य ने 2001 में अपने बचपन की दोस्त पायल खन्ना से शादी की थी, लेकिन 2009 में उनका तलाक हो गया था। पायल, आदित्य के मम्मी पापा यानी यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा के बहुत करीब थीं। पायल से तलाक लेने से पहले ही उनके और रानी के बीच अफेयर की खबरें उड़ने लगी थी। 

यश चोपड़ा को झुकना पड़ा आदित्य-रानी के प्यार के सामने

आखिरकार यश चोपड़ा ने हार मान ली थी और वो दोनों के रिश्ते के लिए राजी हो गए थे। हालांकि रानी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने आदित्य के तलाक के बाद ही उन्हें डेट करना शुरू किया था।

रानी और आदिरा के साथ खुश हैं आदित्य

रानी और आदित्य ने 2014 में इटली में शादी की थी। उनकी एक बेटी आदिरा है। आदित्य को मीडिया के सामने आना पसंद नहीं। वो पार्टियों में भी नहीं जाते और रानी उनके इस फैसले का सम्मान करती हैं। आदित्य के बारे में रानी कहती हैं कि वो अपनी ही दुनिया में खुश रहते हैं और उनकी खुशी देखकर मुझे खुशी मिलती है।

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :रानी मुखर्जीबर्थडे स्पेशलशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMardaani 3 का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, 3 दिन में 26 करोड़ वर्ल्डवाइड

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?