लाइव न्यूज़ :

हंसल मेहता के पिता दीपक सुबोध मेहता का निधन, फिल्ममेकर ने लिखा- आपसे दूसरी ओर मिलूंगा पप्पा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2021 11:54 IST

हंसल मेहता ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की जानकारी दी है। हंसल मेहता के पिता के निधन पर कई फिल्मी सितारों ने भी दुख जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देहंसल मेहता के पिता दीपक सुबोध मेहता के निधन पर कई फिल्मी सितारों ने जताया दुखहंसल ने पिता के निधन की खबर देते हुए ट्विटर पर एक भावुक नोट भी लिखा हैहंसल ने अपने पिता को दुनिया का 'मोस्ट हैंडसम मैन' बताते हुए लिखा वे बेहद कोमल और उदार इंसान थे

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता के पिता दीपक सुबोध मेहता का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद हंसल मेहता ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।

पिता के निधन पर हंसल मेहता ने लिखा भावुक नोट

पिता के निधन की खबर देते हुए हंसल मेहता ने पिता के साथ की एक तस्वीर भी साझा की है। साथ ही उन्होंने पिता के लिए दिल को छू लेने वाला नोट भी लिखा और उन्हें हीरो सहित दुनिया का 'मोस्ट हैंडसम मैन' भी बताया है।

हंसल मेहता ने लिखा, 'मैंने हमेशा सोचा था कि वह मुझसे ज्यादा समय तक जीवित रहेंगे। लेकिन, मैं गलत था। दूसरी तरफ मिलते हैं पप्पा। दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी। सबसे कोमल और उदार इंसान जिससे मैं कभी मिला हूं। आपके बिना शर्त प्यार के लिए धन्यवाद पप्पा। शुक्रिया मेरे लीजेंड, मेरे हीरो।'

इन सितारों ने भी जताया दुख

हंसल मेहता के पिता के निधन पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। हंसल मेहता के ट्वीट के बाद फरहान अख्तर, पूजा भट्ट समेत अन्य कई सेलेब्स ने कमेंट कर श्रद्धांजलि दी है।

फरहान ने लिखा, गहरी संवेदना। पूजा भट्ट ने ट्वीट किया, हंसल मेहता आपके और परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना। इसके अलावा प्रतीक गांधी ने लिखा- हार्टफेल्ट संवेदना सर। 

इसके साथ ही निखिल आडवाणी, रीमा कागती, अहाना कुमरा, अतुल कसबेकर, विशाल ददलानी और गुनीत मोंगा जैसे अन्य कई सेलेब्स ने भी हंसल के पोस्ट पर कमेंट कर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया