लाइव न्यूज़ :

Haniya Aslam Passed Away: 39 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट, आस वही दिल में लिये, इस आरज़ू में हम जियें, तेरा हाथ थाम के, लो हम भी चल दिये... हानिया असलम का इंतकाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2024 19:31 IST

Haniya Aslam Passed Away: हानिया असलम को ‘कोक स्टूडियो’ के ‘लैली जान’, ‘बीबी सनम’, ‘पैमोना’ और ‘चुप’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है।  

Open in App
ठळक मुद्देHaniya Aslam Passed Away: हानिया असलम की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है। Haniya Aslam Passed Away: संगीत को हमेशा याद किया जाएगा।Haniya Aslam Passed Away: प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर निधन पर दुख जताया।

Haniya Aslam Passed Away: पाकिस्तान की मशहूर गायिका हानिया असलम का इंतकाल (निधन) हो गया है। उनकी रिश्ते की बहन और संगीतकार जे़ब बंगश ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। असलम को ‘कोक स्टूडियो’ के ‘लैली जान’, ‘बीबी सनम’, ‘पैमोना’ और ‘चुप’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है। बंगश ने ‘इंस्टाग्राम’ पर हानिया की तस्वीरें साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पुष्टि की कि रविवार को उनका इंतकाल हुआ। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, असलम की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है। वह करीब 40 साल की थीं।

गायिका के प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर दुख जताया। सोशल मीडिया पर एक शख्स ने टिप्पणी की, “क्या!? यह तो बहुत दुखद है।” दूसरे व्यक्ति ने कहा, “मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ!” भारतीय संगीत कलाकार अनिरुद्ध वर्मा ने लिखा, ”मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ। उनकी रुह को सुकून मिले। उनके संगीत को हमेशा याद किया जाएगा।”

रूप मैगन और कुर्रम हुसैन की भारतीय-पाकिस्तानी जोड़ी ने असलम की तस्वीर के साथ एक स्टोरी साझा की, जिसके शीर्षक में लिखा था, “आज, हमारी संगीत बिरादरी ने एक जबर्दस्त कलाकार और आत्मा को खो दिया। हानिया, आपको कभी नहीं भुलाया जाएगा।”

https://timesofindia.indiatimes.com/videos/etimes/bollywood/pakistani-musician-haniya-aslam-dies-of-cardiac-arrest-fans-and-artists-share-heartfelt-tributes/videoshow/112462511.cms

पाकिस्तानी क्रिकेटर सैयदा नैन फातिमा आबिदी ने लिखा, “आस वही दिल में लिये, इस आरज़ू में हम जियें, तेरा हाथ थाम के, लो हम भी चल दिये...आपकी रूह को सुकून मिले।” असलम पाकिस्तानी संगीत जगत में लोकप्रिय गायिकाओं में से एक थीं। उन्होंने 2007 में बंगश के साथ मिलकर “ज़ेब-हानिया” बैंड बनाकर अपना करियर शुरू किया था। 

टॅग्स :पाकिस्तानहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?