लाइव न्यूज़ :

हिजाब पहनने वाली दुनिया की पहली सुपरमॉडल ने अपने धर्म व आस्थाओं के चलते छोड़े फैशन शो, पढ़ें पूरी स्टोरी

By अनुराग आनंद | Updated: November 27, 2020 18:49 IST

हलीमा एडेन दुनिया की पहली हिजाब पहनने वाली सुपरमॉडल है।

Open in App
ठळक मुद्देहलीमा एडेन ने कहा कि मॉडलिंग की वजह से कई बार उसे नमाज छोड़ना पड़ा था।अपने बीते समय व मॉडलिंग क्षेत्र में करियर बनाने के फैसले पर पश्चाताप करते हुए हलीमा ने इस क्षेत्र को छोड़ने का फैसला किया है।

नई दिल्ली:मॉडलिंग के क्षेत्र में हलीमा एडेन एक बेहद प्रसिद्ध नाम है। हलीमा को मॉडलिंग के क्षेत्र में दुनिया की पहली हिजाब पहनने वाली सुपरमॉडल के तौर पर जाना जाता है। अमेरिका की रहने वाली मॉडल हलीमा एडेन के दुनिया भर में करोड़ों फैंस व फॉलोवर हैं।

बीबीसी रिपोर्ट के मुताबिक, हलीमा एडेन इस समय 23 साल की है। अब हलीमा ने अपने धार्मिक आस्था के कारण मॉडलिंग क्षेत्र को छोड़ने का फैसला किया है। हलीमा का मानना है कि जिस मॉडलिंग की वजह से दुनिया भर में उसने नाम कमाए वह मॉडलिंग का पेशा अब उनके धार्मिक आस्था में रूकावट डाल रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अपने धार्मिक आस्था की वजह से ही हलीमा ने रनवे शोज छोड़ने की घोषणा की है। अमेरिका की रहने वाली हलीमा ने इस बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं इस पेशे में रहने के लिए खुद को दोषी मानती हूं...मैंने हमेशा अवसरों पर ध्यान दिया...इसके बदले मैंने इस बात को कभी नहीं सोचा कि मैं क्या खो रही हूं। 

इसके साथ ही हलीमा एडेन ने कहा कि कई बार मैंने इस पेशे में अवसरों को हाथ से नहीं जाने देने के लिए नमाज छोड़ी और बिना हिजाह के मॉडलिंग पर भी सहमति जताई।

इस तरह अपने पूर्व के फैसले पर पश्चाताप करते हुए इस सुपरमॉडल ने मॉडलिंग से खुद को अलग करने का ऐलान कर दिया है।

टॅग्स :मॉडलअमेरिकाअमेरिकन मॉडल्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?