लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच इस सीरियल की शुरू होगी शूटिंग, नए एपिसोड दिखाने की हो रही तैयारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 24, 2020 13:57 IST

शो 'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' (Guddan Tumse Na Ho Paayega) के मेकर्स ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है और कास्ट्स अपने-अपने घरों से शूट करने वाले हैं

Open in App
ठळक मुद्दे शो 'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' (Guddan Tumse Na Ho Paayega) के मेकर्स दर्शकों को नए एपिसोड दिखाने का मन बना रहे हैं टीवी शोज की शूटिंग नहीं हो पाने के कारण पुराने एपिसोड फिर से टेलीकास्ट किए जा रहे हैं।

कोरोना वायरस का कहर हर तरफ देखने को मिल रहा है। ऐसे में 3 मई तक तक देशभर में लॉकडाउन रहने वाला है। ऐसे में लॉकडाउन के कारण टीवी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग भी नहीं हो पा रही है। टीवी शोज की शूटिंग नहीं हो पाने के कारण पुराने एपिसोड फिर से टेलीकास्ट किए जा रहे हैं। वहीं, शो 'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' (Guddan Tumse Na Ho Paayega) के मेकर्स दर्शकों को नए एपिसोड दिखाने का मन बना रहे हैं।

मेकर्स लॉकडाउन के बीच में ही सीरियल की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इस शूटिंग के लिए फैंस को सेट पर आने की जरुरत नहीं होगी। दरअसल सभी अपने अपने घरों से ही सीरियल की शूटिंग करेंगे।

शो के लीड रोल निशांत मलखानी (Nishant Malkani) ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में इस खबर को कंफर्म किया है। एक्टर ने कहा है कि कुछ नया फैंस को देने के लिए ये फैसला लिया गया है।ये एक ट्रायल के रूप में पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि ये फैंस को काफी पसंद भी आएगा।

सभी घरों पर अपने फोन आदि से शूट करेंगे।बाद में सभी वीडियो को एक साथ जोड़ा जाएगा और इससे लगेगा कि हमने साथ में शूट किया है। पहला सीन होगा कि पूरी फैमिली वीडियो चैट पर बात कर रही होगी। ऐसे में साफ है कि अगर लॉकडाउन बढ़ा तो भी उनको उनका पसंदीदा शो गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा का नया टेलीकास्ट देखने को मिलेगा।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?