लाइव न्यूज़ :

नेपोटिज्म पर गोविंदा ने भी तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान-कहा-अब 4-5 लोग चलाते हैं बिजनेस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 20, 2020 12:56 IST

गोविंदा (Govinda) ने बॉलीवुड (Bollywood) में नेपोटिज्म (Nepotism) पर बात करते हुए बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें किस तरह संघर्ष करना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा छाया हुआ हैबॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम लोग तक नेपोटिज्म पर बॉलीवुड के कुछ लोगों को घेरते नजर आ रहे हैं

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा छाया हुआ है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम लोग तक नेपोटिज्म पर बॉलीवुड के कुछ लोगों को घेरते नजर आ रहे हैं। बार बार कहा जा रहा है कि आउटसाइडर्स के साथ होने वाले बुरे बर्ताव किया जा रहा है। अब नेपोटिज्म की इस लिस्ट में गोविंदा भी शामिल हो गए हैं।

गोविंदा का नेपोटिज्म पर बड़ा खुलासा

90 के दशक में  एक से एक हिट देने वाले गोविंदा ने भी अब इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार उन्होंने बताया कि डेब्यू के बाद भी उन्हें क्या-क्या झेलना पड़ा है. इसके साथ ही उन्होंने इन दिनों बॉलीवुड (Bollywood) में बन रहे कई कैंप पर भी बात की है। उनका मानना है कि पहले टैलेंट को मौका मिलता था लेकिन अब इंडस्ट्री में सिर्फ 4-5 लोग ही बिजनेस चला रहे हैं।

गोविंदा ने कहा है कि उनके माता-पिता निर्मला देवी और अरुण कुमार आहूजा एक्टर्स होने के बाद भी उन्हें इंडस्ट्री में संघर्ष करना पड़ा है। एक्टर ने कहा कि मेरे पैरेंट्स के बॉलीवुड को छोड़ने और मेरे ज्वाइन करने में 33 साल का अंतर था। मैंने कई प्रोड्यूसर का इंतजार किया था लेकिन मैंने कभी इसे अपने और अपनी कला के बीच आने नहीं दिया था।

इतना ही नहीं गोविंदा का कहना है कि जब उनको लगा कि वो सफल नहीं हो सकेंगे लेकिन उन्होंने राज कपूर, जीतेंद्र, अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार्स की स्ट्रगल से सबक लिया। इतना ही नहीं लोगों ने मुझसे कहा कि राजनीति में जाना मेरे लिए गलत हो गया लेकिन उसके बाद भी मैंने फिल्में की हैं और उन फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन भी किया है।

आज मैं अपने अनुभव से ये कह सकता हूं कि फिल्म एक कला है लेकिन हमने उसे बिजनेस बना दिया है। लोगों को समझना चाहिए कि कलाकार इंसान हैं कोई प्रोडक्ट नहीं हैं। जिनके पास पास टैलेंट है। उन्होंने कहा- 'पहले, जिसमें टैलेंट होता था उसे काम मिलता था लेकिन अब, सिर्फ 4-5 लोग ही इस बिजनेस को चला रहे हैं। वही लोग फिक्स करते हैं कि बाकियों की फिल्म सही से रिलीज होंगी या नहीं क्योंकि यमेरी कई फिल्मों के साथ भी ऐसा हुआ है।

टॅग्स :गोविंदाबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?