लाइव न्यूज़ :

अपने इन 7 गीतों की वजह से गोपालदास नीरज हमेशा किए जाएंगे याद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 19, 2018 21:24 IST

गोपालदास नीरज की डेब्यू फिल्म थी नई उमर की नई फसर। इस फिल्म में नीरज की एक कविता "कारवाँ गुजर गया गुब्बार देखते रहे" को शामिल किया गया था।

Open in App

हिन्दी साहित्य और सिनेमा को अपने फूलों जैसे सुगन्धित और सुन्दर शब्दों से समृद्ध करने वाले कवि और गीतकार गोपालदास नीरज का आज (19 जुलाई) को 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। नीरज का जन्म अविभाजित भारत में चार जनवरी 1925 को इटावा में हुआ था। नीरज को कवि सम्मेलनों में मिली लोकप्रियता के बाद फिल्मों में गीत लिखने का मौका मिला। उनकी डेब्यू फिल्म थी नई उमर की नई फसल। इस फिल्म में नीरज की एक कविता "कारवाँ गुजर गया गुब्बार देखते रहे" को शामिल किया गया था। इस गीत ने फिल्म जगत में धूम मचा दी। इसके बाद नीरज ने मेरा नाम जोकर, प्रेम पुजारी, शर्मीली जैसी हिट फिल्मों में गीत लिखे। नीरज को भारत सरकार ने पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया था। नीरज को सर्वश्रेष्ठ गीतकार के तौर पर तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार मिला था। आइए हम आपको वो सात गीत सुनाते हैं जिनके माध्यम से कवि नीरज हमेशा हमारे बीच रहेंगे।

दिल्ली के एम्स में कवि और गीतकार गोपाल दास नीरज का 93 वर्ष में निधन

1- स्वप्न झरे फूल से मीत चुभे शूल से 

नई उमर की नई फसल (1965) के इस गीत का संगीत दिया था रोशन ने। गीत को आवाज दी थी मोहम्मद रफी ने।

2- रंगीला रे तेरे रंग में रंगा है मेरा मन

देव आनंद की फिल्म प्रेम पुजारी नीरज की सबसे सफल फिल्म कही जा सकती है। इस फिल्म के लिए लिखे उनके कई सदाबहार हिट हुए। फिल्म में सभी गानों का संगीत एसडी बर्मन ने दिया था। इस गीत को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था।

owfullscreen>

3-शोखियों में घोला जाए फूलों का शबाब

प्रेम पुजारी फिल्म के इस गीत को आवाज दी थी किशोर कुमार और लता मंगेशकर। फिल्म के संगीतकार थे एसडी बर्मन।

4- आदमी हूँ आदमी से प्यार करता हूँ

मनोज कुमार की फिल्म "पहचान" का यह गाना अाज तक सुना जाता है। फिल्म में संगीत दिया था शंकर जयकिशन ने। नीरज के लिखे इस गीत को आवाज मुकेश ने दी थी। 

5- फूलों के रंग से दिल की कलम से मैंने लिखी रोज पांती

फिल्म में सभी गानों का संगीत एसडी बर्मन ने दिया था। इस गीत को किशोर कुमार ने गाया था।

6- ये भाई जरा देख के चलो

राज कपूर की कल्ट क्लासिक फिल्म मेरा नाम जोकर में नीरज ने एक ही गीत लिखा था लेकिन इस गीत ने अपनी फिल्म इतिहास में अपना अमर स्थान बना लिया। फिल्म में संगीत शंकर जयकिशन ने दिया था। नीरज के लिखे इस गीत को आवाज मन्ना डे ने दी थी।

7- दिल आज शायर है ग़म आज नगमा है

देव आनंद की फिल्म गैम्बलर(1971) का यह गाना भी जबरदस्त हिट रहा। नीरज के लिखे इस गीत को आवाज किशोर कुमार ने दी। फिल्म का संगीत एसडी बर्मन ने दिया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :गोपालदास नीरजपुण्यतिथि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतShivraj Patil Demise: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो