लाइव न्यूज़ :

Good Newwz First Look: गुड न्यूड का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, दो प्रेग्नेंट लेडी के बीच फंसे अक्षय कुमार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 14, 2019 10:56 IST

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और करीना कपूर खान अपनी फिल्म गुड न्यूज को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं। अब इस फ‍िल्‍म का फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर सामने आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकरीना कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लाल सिंग चड्ढा की शूटिंग में बिजी चल रही हैं।अक्षय कुमार फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों स्टार्स अक्षय और करीना 9 साल बाद एक साथ पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म गुड न्यूज काफी समय से चर्चा में है।इस फिल्म के रिलीज होने का फैंस जमकर इंतजार भी कर रहे हैं। अब फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। खुद अक्षय कुमार ने इस पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।ये पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

पोस्टर में अक्षय कुमार दो एक्ट्रेस के बीच फंसे नजर आ रहे हैं। पोस्टर काफी दिलचस्प लग रहा है। पोस्टर में दो प्रग्नेंट लेडी का बेबी बंप दिखाया गया है जिसमें बीच में अक्षय कुमार का चेहरा फंसा हुआ दिख रहा है। पोस्टर शेयर करते हुए खिलाड़ी कुमार ने लिखा है कि इस #Christmas सीज़न में आपके लिए कुछ #GoodNewwz में 'निचोड़ना'। देखते रहो, वर्ष का सबसे बड़ा नासमझ अपने रास्ते आ रहा है!

कहा जा रहा है कि फिल्म करीना कपूर अक्षय कुमार की पत्नी  को रोल निभाती नजर आएंगी। लेकिन अब कहा जा रहा है कि करीना नहीं बल्कि साउथ की कोई एक्ट्रेस अक्षय की पत्नी को रोल फिल्म में निभाती नजर आएगी। बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार साउथ एक्ट्रेस अंजना सुखानी को इस रोल को ऑफर किया गया है।

अंजना ने अक्षय की पत्नी के रोल के लिए हामी भी भर दी है। यानि अब फिल्म अक्षय की पत्नी को रोल अंजना सुखानी निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म दिलजीत दोसांज और किआरा अडवाणी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी दो ऐसे कपल्स के इर्दगिर्द घूमती दिखाई देगी जो प्रेग्नेंट होने के लिए सरोगेसी और आईवीएफ उपचार का सहारा लेते हैं।

राज मेहता के निर्देशन में फिल्म बन रही है। फिल्म इसी साल 27 दिसंबर को पर्दे पर रिलीज की जाएगी। अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आए थे। अक्षय कुमार की गुडन्यूज इस साल रिलीज होने वाली चौथी फिल्म होगी। इससे पहले वह केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 में नजर आ चुके हैं।

अब फैंस ने मन में एक सवाल ये भी है कि अगर करीना अक्षय की पत्नी के रोल में नहीं हैं तो फिर किस रोल में नजर आएंगी। अक्षय करीना आखिरी बार एक साथ फिल्म कमबख्त इश्क में नजर आए थे। हालांकि 2015 में आई अक्षय की फिल्म गब्बर इज बैक में करीना कैमियो कर चुकी हैं। 

टॅग्स :अक्षय कुमारकरीना कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?